महाराष्ट्र में कब होंगे नगर निकाय चुनाव? देवेंद्र फडणवीस ने कही यह बात

Mumbai Municipal Elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों की कमी को लेकर वह चिंतित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द होंगे। उन्होंने 'मुंबई टेक वीक' में कहा कि हम चाहते हैं कि यह बहुत जल्दी हो।

Mumbai Municipal Elections: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शुक्रवार को कहा कि स्थानीय निकायों में जनप्रतिनिधियों की कमी को लेकर वह चिंतित हैं और उन्होंने उम्मीद जताई कि नगर निकाय चुनाव जल्द से जल्द होंगे। फडणवीस ने कहा कि केवल सुप्रीम कोर्ट ही यह सुनिश्चित कर सकता है कि चुनाव हों।

Devendra Fadnavis

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (फोटो साभार: @Dev_Fadnavis)

CM फडणवीस ने क्या कुछ कहा?

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट से दो दिन में 'अंतिम फैसला' आने की उम्मीद है। उन्होंने 'मुंबई टेक वीक' में कहा कि हम चाहते हैं कि यह बहुत जल्दी हो। हमें लगता है कि हम अपने स्थानीय निकायों को स्थानीय प्रतिनिधियों से वंचित नहीं कर सकते। हम इस बात को लेकर पूरी तरह चिंतित हैं।

End of Feed