मुंबई

समुद्र में 'द बर्निंग बोट'.. रायगढ़ में अचानक मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग, 18 लोगों को किया गया रेस्क्यू

Boat Caught Fire in Maharashtra: महाराष्ट्र के रायगढ़ में अक्षी अलीबाग तट में एक मछली पकड़ने वाली नाव में आग लग गई। घटना की सूचना मिलने पर भारतीय तटरक्षा बल और भारतीय नौसेना मौके पर पहुंची। जिसके बाद नाव से सभी 18 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित बचाया। हालांकि इस हादसे में बोट में रखा सामान जलकर राख हो गया।

Image

मछली पकड़ने वाली नाव में लगी आग

Photo : ANI

Boat Caught Fire in Maharashtra: मुंबई के अलीबाग में समुद्र में चल रही फिशिंग बोट में शुक्रवार को आग लग गई। बताया जा रहा है कि फिशिंग बोट में सवार सभी यात्रियों को बचा लिया गया है। जानकारी के अनुसार, फिशिंग बोट में कुल 18 लोग सवार थे। घटना की सूचना मिलने के बाद कोस्ट गार्ड की टीम मौके पर पहुंची और उन्होंने स्थानीय मछुआरों की मदद से फिशिंग बोट में सवार सभी लोगों को बचा लिया।

बोट पर रखा सामान जलकर खाक

पता चला है कि फिशिंग बोट पर सवार सभी लोग मछलियां पकड़ने के लिए समुद्र में गए थे। आग लगने से बोट पर रखा सामान भी जलकर खाक हो गया। हालांकि, इस घटना के दौरान कोई हताहत नहीं हुआ है। फिलहाल, कोस्ट गार्ड की टीम ने बोट में लगी आग को बुझा दिया है। हालांकि, अब तक आग लगने की वजह पता नहीं चल पायी है।

मुंबई में पिछले साल हुआ हादसा

बता दें कि मुंबई के गेटवे ऑफ इंडिया के पास बीते साल 18 दिसंबर को भी एक बड़ा हादसा हुआ था, जब गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड जा रही नीलकमल नामक पैसेंजर बोट से नौसेना की स्पीड बोट टकरा गई थी। यह घटना दोपहर को हुई थी। नौसेना की बोट में इंजन टेस्टिंग का काम चल रहा था। अचानक बोट में खराबी आई और वह नीलकमल से टकरा गई। नीलकमल बोट में 100 से ज्यादा लोग सवार थे, जो गेटवे ऑफ इंडिया से एलिफेंटा आइलैंड की ओर जा रहे थे। इस हादसे में 15 लोगों की मौत हो गई थी।

(इनपुट - IANS)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article