मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 4 Dec-24: मुंबई में आज सोना-चांदी सस्ता है या महंगा, जानें ताजा रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 4 Dec-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: आज मुंबई में सोने-चांदी के रेट में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा रही है। दिल्ली में भी सोने के रेट में 90 रुपये का इजाफा हुआ है। वहीं चांदी भी महंगी हुई है। आइए जानते हैं कि दिल्ली, मुंबई समेत अन्य शहरों में गोल्ड-सिल्वर का क्या रेट है?

Image

मुंबई में आज गोल्ड रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने और चांदी की कीमत हल्का इजाफा दर्ज किया जा रहा है। आज करीब 11:30 बजे 24 कैरेट सोना 76,870 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 70,464 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। 18 कैरेट सोने का रेट 57,653 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। मंगलवार की तुलना में आज मुंबई में सोना 90 रुपये महंगा हुआ है। चांदी की बात की जाए तो इसके रेट में भी 200 रुपये का उछाल आया है। बुधवार को मुंबई में एक किलोग्राम चांदी का दाम 92,030 रुपये रहा। वहीं मंगलवार को चांदी का रेट 91,830 रुपये प्रति किलोग्राम था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से लिया गया है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,687 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,046 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,765 रुपये प्रति ग्राम

दिल्ली में आज सोने-चांदी का रेट

दिल्ली में आज सोने की कीमत में मामूली बढ़त देखने को मिल रही है। बुधवार को 24 कैरेट सोने का रेट 76,740 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज सोने के दाम में 90 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 70,345 प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है। 18 कैरेट सोने की कीमत 57,555 रुपये प्रति 10 ग्राम रही। दिल्ली में आज चांदी के रेट में 150 रुपये का इजाफा हुआ है। बुधवार को एक किलोग्राम चांदी का दाम 91,820 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं मंगलवार को चांदी का रेट 91,670 रुपये प्रति किलोग्राम था।

दिल्ली में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,674 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,035 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,756 रुपये प्रति ग्राम

अन्य शहरों में सोने का दाम

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई76,87070,46476,780
दिल्ली76,74070,34576,650
लखनऊ76,88070,47376,800
जयपुर76,86070,45576,770
पुणे76,87070,46476,780
कोलकाता76,77070,37376,680

अन्य शहरों में चांदी की कीमत

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई92,03091,830
दिल्ली91,82091,670
लखनऊ92,10091,860
जयपुर91,97091,820
पुणे91,98091,830
कोलकाता91,86091,710
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article