मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 3 Dec-24: आज मुंबई में सोने-चांदी के बढ़े दाम, जानें दिल्ली में क्या है रेट?

Gold Price Today in Mumbai, ( 3 Dec-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोने और चांदी की कीमत में इजाफा हुआ है। वहीं दिल्ली में भी सोने का रेट 110 रुपये बढ़ा है और चांदी भी 350 रुपये महंगी हुई है। अन्य शहरों में सोने-चांदी का रेट क्या चल रहा है आइए जानते हैं?

Image

मुंबई में आज गोल्ड रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने की कीमत में उछाल देखने को मिल रहा है। मंगलवार सुबह करीब 11 बजे 24 कैरेट सोने का रेट 76,630 रुपये दर्ज किया गया। सोने के दाम में आज 90 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 70,244 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ है। 18 कैरेट सोने का भाव 57,473 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। चांदी के रेट की बात करें तो आज चांदी का दाम 280 रुपये बढ़ा है। मुंबई में एक किलोग्राम चांदी की कीमत 90,770 रुपये दर्ज की गई। सोमवार को चांदी का रेट 90,490 रुपये प्रति किलोग्राम था। यह डाटा https://bullions.co.in की वेबसाइट से लिया गया है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,663 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,024 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,747 रुपये प्रति ग्राम

दिल्ली में आज सोने-चांदी का रेट

दिल्ली में सोने के दाम में 110 रुपये की बढ़ोत्तरी हुई है। मंगलवार को 24 कैरेट सोने का रेट 76,520 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 70,143 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। आज 18 कैरेट सोने का दाम 57,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। दिल्ली में चांदी के रेट में भी इजाफा हुआ है। सोमवार की तुलना में आज राष्ट्रीय राजधानी में 350 रुपये चांदी महंगी हुई है। आज एक किलोग्राम चांदी की कीमत 90,680 रुपये दर्ज हुई। वहीं सोमवार को चांदी की कीमत 90,330 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

दिल्ली में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,652 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,014 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,739 रुपये प्रति ग्राम

अन्य शहरों में सोने का दाम

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई76,63070,24476,540
दिल्ली76,52070,14376,410
लखनऊ76,66070,27276,560
जयपुर76,62070,23576,530
पुणे76,63070,24476,540
कोलकाता76,53070,15376,440

अन्य शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई90,77090,490
दिल्ली90,68090,330
लखनऊ90,80090,510
जयपुर90,76090,480
पुणे90,77090,490
कोलकाता90,65090,370
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article