मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 04 Sept-24: आज सोने के बढ़े भाव, जानें चांदी का क्या है रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 04 Sept-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोने के दाम में इजाफा हुआ है। वहीं चांदी के रेट में आज भी मामूली गिरावट आई है। आइए जानते हैं मुंबई समेत देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का क्या भाव है?

Image

मुंबई में सोने का रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): सोने के भाव में बीते कई दिनों से गिरावट जारी थी। लेकिन आज सोने फिर से चमक उठा है। बुधवार को सोने के रेट में बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। मुंबई में आज 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का दाम 71,590 रुपये दर्ज किया गया है। वहीं 22 कैरेट सोने का रेट 65,624 रुपये और 18 कैरेट सोने का भाव 53,693 रुपये है। एक दिन पहले मंगलवार को सोने का दाम 71,490 दर्ज हुआ था। जिसमें आज 100 रुपये का इजाफा हुआ है। हालांकि सोने के भाव में दिन भर उतार-चढ़ाव बना रहता है। पिछले हफ्ते 24 कैरेट सोने का रेट 71,800 रुपये दर्ज हुआ था। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से सुबह 11 बजे के करीब लिया गया है।

मुंबई में प्रति ग्राम सोने की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,159 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 6,562 रुपये प्रति ग्राम

आज मुंबई चांदी का कितना है रेट

चांदी के रेट में आज भी हल्की गिरावट देखने को मिली है। मुंबई में आज चांदी का भाव 82,930 रुपये हैं। मंगलवार को यह रेट 82,960 रुपये था। जिसमें आज सुबह 11 बजे के करीब 30 रुपये की बढ़त हुई है। सोने की तरह चांदी के दामों में भी दिन भर उतार-चढ़ाव जारी रहता है। ऐसे में सोने-चांदी की खरीद से पहले एक बार करेंट बाजार पर जरूर नजर डाल लें। आइए जानते हैं कि देश के अन्य प्रमुख शहरों में सोने-चांदी का क्या भाव है।

अन्य शहरों में सोने का दाम

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई71,59065,62471,490
दिल्ली71,46065,50571,370
कोलकाता71,49065,53371,390
चेन्नई71,79065,80871,700
बेंगलुरु71,64065,67071,550

दिल्ली समेत अन्य शहरों में चांदी का भाव

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई82,93082,960
दिल्ली82,78082,810
कोलकाता82,82071,390
चेन्नई83,17083,200
बेंगलुरु82,99071,550
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article