मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 02 Sept-24: आज सोने के दाम में हल्की गिरावट, चांदी की चमक भी हुई धुंधली

Gold Price Today in Mumbai, ( 02 Sept-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: आज सोने और चांदी के दामों में गिरावट आई है। आइए जानते हैं कि हफ्ते के पहले दिन मुंबई में सोने-चांदी का क्या रेट है?

Image

मुंबई में सोने का रेट

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज हफ्ते के पहले दिन सोने के भाव में नरमी रही। साथ ही चांदी के रेट में भी हल्की गिरावट देखने को मिली। सोमवार को मुंबई में 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का रेट 71,610 रुपये दर्ज किया गया। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 65,643 रुपये रहा। इसके अलावा 18 कैरेट सोने का भाव आज 53,708 रुपये दर्ज हुआ। एक दिन पहले रविवार को सोने का रेट 71,740 रुपये था। इसमें आज 130 रुपये की बढ़ोत्तरी देखने को मिली है। वहीं पिछले हफ्ते 26 अगस्त को सोने का भाव 72,130 रुपये था। यह डाटा bullions.co.in से सुबह 11 बजे दर्ज किया गया है।

सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • आज मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 7,160 रुपये प्रति ग्राम है।
  • सोमवार को 22 कैरेट सोने की कीमत 6,563 रुपये प्रति ग्राम है।

आज चांदी का रेट

मुंबई में आज चांदी का भाव 83,000 रुपये दर्ज हुआ। एक दिन पहले रविवार को चांदी का रेट 84,930 रुपये था। जिसमें 1030 रुपये की गिरावट आज आई है। पिछले सप्ताह 26 अगस्त को चांदी का दाम 85,850 रुपये दर्ज हुआ था। आइए जानते हैं कि देश के प्रमुख शहरों में सोने और चांदी का क्या दाम है।

अन्य शहरों में सोने का रेट

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई71,60065,63371,740
दिल्ली71,48065,52371,620
कोलकाता71,49065,53371,650
चेन्नई71,80065,81771,950
बेंगलुरु71,64065,67071,800

अन्य शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई83,90084,930
दिल्ली83,76084,790
कोलकाता83,81084,820
चेन्नई84,17085,180
बेंगलुरु83,99085,000
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article