मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 28 Oct-24: मुंबई में आज सस्ता हुआ सोना, चांदी भी लुढ़की नीचे

Gold Price Today in Mumbai, ( 28 Oct-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में सोने और चांदी दोनों के रेट में गिरावट आई है। आइए देखते हैं कि मुंबई, दिल्ली, लखनऊ समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या दाम चल रहा है।

Image

मुंबई में सोने के दाम

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोना सस्ता हुआ है। सोमवार को करीब 11 बजे 24 कैरेट सोने की कीमत 78,390 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। बीते दिन की तुलना में आज सोने के दाम में 250 रुपये की गिरावट आई है। आज 22 कैरेट सोने का रेट 71,858 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं 18 कैरेट सोने की कीमत 58,793 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। रविवार को सोने का रेट 78,640 रुपये प्रति 10 ग्राम था। पिछले हफ्ते 21 अक्टूबर को सोने का दाम 78,060 रुपये था।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,839 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,186 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,879 रुपये प्रति ग्राम

मुंबई में आज चांदी का रेट

मुंबई में आज सिर्फ सोने में ही नहीं बल्कि चांदी के दाम में भी गिरावट आई है। सोमवार को चांदी का रेट 900 रुपये नीचे लुढ़क गया। आज सुबह 11 बजे के करीब चांदी 96,450 रुपये प्रति किग्रा के स्तर पर कारोबार कर रही थी। रविवार को चांदी का रेट 97,350 प्रति 10 ग्राम था। वहीं पिछले हफ्ते 21 अक्टूबर को चांदी का दाम 97,390 दर्ज हुआ था। यह आंकड़ा bullions.co.in की वेबसाइट के अनुसार है।

अन्य शहरों में गोल्ड का रेट

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई78,39071,85878,640
दिल्ली78,24071,72078,510
नोएडा78,39071,85878,660
लखनऊ78,39071,85878,660
जयपुर78,36071,83078,630
पुणे78,37071,83978,640
कोलकाता78,27071,74878,540

अन्य शहरों में चांदी का दाम

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई96,45097,350
दिल्ली96,30097,180
नोएडा96,49097,370
लखनऊ96,49097,370
जयपुर96,45097,330
पुणे96,47097,350
कोलकाता96,34097,220
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article