मुंबई

Gold Price Today in Mumbai, 25 Nov-24: मुंबई में सस्ता हुआ सोना, चांदी की चमक भी पड़ी फीकी, जानें रेट

Gold Price Today in Mumbai, ( 25 Nov-24), मुंबई में आज का सोने का भाव: मुंबई में आज सोने और चांदी के रेट में गिरावट आई है। आज सोना 1040 रुपये सस्ता हुआ है। वहीं चांदी के दाम में 1300 रुपये की गिरावट हुई है। आइए जानते हैं दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है?

Image

मुंबई में आज सोने का भाव

मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने-चांदी सस्ता हुआ है। सोमवार को 24 कैरेट सोने का रेट 76,880 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज किया गया। आज सोना की कीमत में 1040 रुपये की गिरावट हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने की दाम 70,473 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई। 18 कैरेट सोने का रेट 57,660 रुपये प्रति 10 ग्राम था। दिल्ली की बात की जाए तो यहां भी सोने के दाम में कमी आई है। राजधानी में आज सोना 1120 रुपये सस्ता हुआ है। दिल्ली में 24 कैरेट का रेट 76,670 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज हुआ। वहीं 22 कैरेट सोने का दाम 70281 दर्ज किया गया। यह डाटा bullions.co.in से आज सुबह 11 बजे लिया गया है।

मुंबई में सोने की प्रति ग्राम की कीमत

  • 24 कैरेट सोने की कीमत 7,688 रुपये प्रति ग्राम
  • 22 कैरेट सोने की कीमत 7,047 रुपये प्रति ग्राम
  • 18 कैरेट सोने की कीमत 5,766 रुपये प्रति ग्राम

आज चांदी के दाम में गिरावट

आज सोने के साथ ही चांदी की चमक भी फीकी पड़ी है। मुंबई में चांदी के रेट में 1300 रुपये की कमी आई है। आज एक किलोग्राम चांदी का दाम 89,770 रुपये दर्ज किया गया। रविवार को चांदी का दाम 91,070 रुपये प्रति किलोग्राम था। वहीं दिल्ली में आज चांदी के रेट में 1370 रुपये की गिरावट हुई है। सोमवार को दिल्ली में चांदी का रेट 89,540 रुपये रहा। वहीं रविवार को चांदी की कीमत 90,910 रुपये प्रति किलोग्राम थी।

अन्य शहरों में सोने का रेट

शहरसोने के दाम(24 कैरेट/ 10 ग्राम)सोने के दाम(22 कैरेट/ 10 ग्राम)पिछले दिन सोने का दाम
मुंबई76,88070,47377,920
दिल्ली76,67070,28177,790
नोएडा76,82070,41877,940
लखनऊ76,82070,41877,940
जयपुर76,79070,39177,910
पुणे76,88070,47377,920
कोलकाता76,77070,37377,820

अन्य शहरों में चांदी का भाव

शहरचांदी के दाम प्रति 1 किलोपिछले दिन चांदी का दाम
मुंबई89,77091,070
दिल्ली89,54090,910
नोएडा89,72091,090
लखनऊ89,72091,090
जयपुर89,68091,060
पुणे89,77091,070
कोलकाता89,65090,950
Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article