मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने की कीमत में थोड़ा उछाल आया है। शुक्रवार 12 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार, प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 75,750 रुपये हो गई है। कल यानी गुरुवार को मुंबई में 10 ग्राम 244 कैरेट सोने की कीमत 75,250 रुपये थी। गुरुवार की तुलना में आज गोल्ड के रेट में 500 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 10 ग्राम सोने का रेट 69,438 रुपये दर्ज किया गया है। 10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 63,125 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 56813 रुपये दर्ज की गई है। सोने के साथ चांदी के भाव में 290 रुपये की बढ़त दर्ज की गई है। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से 12 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार है।
मुंबई में गोल्ड का रेट
मुंबई में चांदी का रेट
मुंबई में सोने की कीमत के साथ चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया है। 10 अक्टूबर की तुलना में आज 290 रुपये की बढ़त देखी गई है। गुरुवार (10 अक्टूबर) को मुंबई में 1 किलो चांदी की कीमत 90,230 रुपये थी। लेकिन आज चांदी की कीमत 90,520 रुपये दर्ज की गई है। वहीं पिछले सप्ताह की बात करें तो 4 अक्टूबर को चांदी की कीमत 93,400 रुपये थी। पिछले हफ्ते की तुलना में चांदी की कीमतों में गिरावट है।
अन्य शहरों में गोल्ड की कीमत
| शहर का नाम | 24 कैरेट (10 ग्राम) | 22 कैरेट (10 ग्राम) | 20 कैरेट (10 ग्राम) |
| दिल्ली | 75,650 | 69,346 | 63,042 |
| कोलकाता | 75,780 | 69,465 | 63,150 |
| चेन्नई | 75,970 | 69,639 | 63,308 |
| बेंगलुरु | 75,810 | 69,493 | 63,175 |
| हैदराबाद | 75,870 | 69,548 | 63,225 |
| भोपाल | 75,830 | 69,511 | 63,192 |
अन्य शहरों में चांदी का कीमत
| शहर का नाम | चांदी की कीमत 100 ग्राम | चांदी की कीमत 1 किलोग्राम |
| दिल्ली | 9,042 | 90,420 |
| कोलकाता | 9,058 | 90,580 |
| चेन्नई | 9,078 | 90,780 |
| बेंगलुरु | 9,059 | 90,590 |
| हैदराबाद | 9066 | 90,660 |
| भोपाल | 9,062 | 90,620 |
