Gold Price Today in Mumbai 11 Nov-24: मुंबई में सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट, जानें क्या है आज का रेट

Gold Price Today in Mumbai (11 Nov-24), मुंबई में आज सोने का भाव: आज शहर में सोने और चांदी दोनों के भावों में गिरावट आई है। मुंबई में सोने की कीमतों में 480 रुपये और चांदी की किमतों 320 रुपये की कमी आई है। आइए मुंबई के अलावा जानते हैं दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है।

मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने और चांदी दोनों की कीमत में थोड़ी गिरावट आई है। सोमवार को 1 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार, प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 76,960 रुपये हो गई है। कल यानी रविवार को मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 77,440 रुपये थी। रविवार की तुलना में आज गोल्ड के रेट में 480 रुपये की गिरावट दर्ज की गई है। आज मुंबई में 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 10 ग्राम सोने का रेट 70,547 रुपये दर्ज किया गया है। 10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 64,133 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 57,720 रुपये दर्ज की गई है। सोने के साथ मुंबई में चांदी की कीमतों में 320 रुपये की कमी आई है। मुंबई में चांदी की कीतम 91,133 रुपये किलो है। बता दें कि न केवल मुंबई में नहीं बल्कि कई अन्य शहरों में सोने और चांदी के कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से 1 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार है।

Mumbai Gold Price

मुंबई में सोने-चांदी की कीमतों में आई मामूली गिरावट

मुंबई में गोल्ड का रेट

गोल्ड कैरेट1 ग्राम 10 ग्राम
24 कैरेट गोल्ड 7,69676,960
22 कैरेट गोल्ड 7,055 70,547
20 कैरेट गोल्ड 6,413 64,133
18 कैरेट गोल्ड 5,772 57,720

मुंबई में चांदी का रेट

मुंबई में सोने की कीमत के साथ चांदी की कीमत में भी कमी आई है। 10 नवंबर की तुलना में आज यानी 11 नवंबर को चांदी की कीमतों में 320 रुपये की गिरावट देखी गई है। रविवार (10 नवंबर) को मुंबई में 1 किलो चांदी की कीमत 91,450 रुपये थी। लेकिन आज चांदी की कीमत 91,133 रुपये दर्ज की गई है। वहीं पिछले सप्ताह की बात करें तो 4 नवंबर को चांदी की कीमत 94,360 रुपये थी। पिछले हफ्ते की तुलना में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है। वहीं आज से एक महीने पहले यानी 12 अक्टूबर 2024 की बात करें तो उस दिन मुंबई में चांदी की कीमत 91,690 रुपये थी।

End of Feed