मुंबई

Gold Price Today in Mumbai 06 Nov-24: मुंबई में सोने की कीमतों में मामूली उछाल, चांदी का भाव लुढ़का, जानें क्या है आज का रेट

Gold Price Today in Mumbai (06 Nov-24), मुंबई में आज सोने का भाव: आज शहर में सोने के भाव में बढ़त दर्ज की गई है, लेकिन चांदी की कीमतों में गिवारट आई है। मुंबई में चांदी के भाव 1020 रुपये प्रति किलों की गिरावट दर्ज की गई है और सोने के भाव में मात्र 50 रुपये की बढत देखी गई है। आइए मुंबई के अलावा जानते हैं दिल्ली समेत अन्य शहरों में सोने-चांदी का क्या रेट चल रहा है।

Image

मुंबई में सोने का भाव

मुंबई में आज सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): मुंबई में आज सोने की कीमत में थोड़ा उछाल आया है। बुधवार को 10 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार, प्रति 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,650 रुपये हो गई है। कल यानी मंगलवार को मुंबई में 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 78,600 रुपये थी। मंगलवार की तुलना में आज गोल्ड के रेट में 50 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। 22 कैरेट सोने की कीमत की बात करें तो 10 ग्राम सोने का रेट 72,096 रुपये दर्ज किया गया है। 10 ग्राम 20 कैरेट गोल्ड की कीमत 65,542 रुपये और 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 58,988 रुपये दर्ज की गई है। जहां सोने के भाव में बढ़त हुई है, वहीं चांदी की कीमतों में 1020 रुपये की कमी आई है। आज मुंबई में चांदी की कीतम 93,760 रुपये किलो है। यह डाटा bullions.co.in की वेबसाइट से 10 बजे आए ताजा अपडेट के अनुसार है।

मुंबई में गोल्ड का रेट

गोल्ड कैरेट 1 ग्राम 10ग्राम
24 कैरेट गोल्ड 7,865 78,650
22 कैरेट गोल्ड 7,210 72,096
20 कैरेट गोल्ड 6,554 65,542
18 कैरेट गोल्ड 5,899 58,988

मुंबई में चांदी का रेट

मुंबई में सोने की कीमत के साथ चांदी की कीमत में भी उछाल देखा गया है। 05 नवंबर की तुलना में आज 1020 रुपये की गिरावट देखी गई है। मंगलवार (05 नवंबर) को मुंबई में 1 किलो चांदी की कीमत 94,780 रुपये थी। लेकिन आज यानी 6 नवंबर को चांदी की कीमत 93,760 रुपये दर्ज की गई है। वहीं पिछले सप्ताह की बात करें तो 30 नवंबर को चांदी की कीमत 97,850 रुपये थी। पिछले हफ्ते की तुलना में चांदी की कीमतों में भारी गिरावट देखी गई है।

अन्य शहरों में गोल्ड की कीमत

शहर का नाम24 कैरेट (10 ग्राम) 22 कैरेट (10 ग्राम) 20 कैरेट (10 ग्राम)
दिल्ली 78,570 72,023 65,475
कोलकाता 78,570 72,02365,475
चेन्नई 78,930 72,353 65,775
बेंगलुरु 78,760 72,197 65,633
हैदराबाद 78,830 72,261 65,692
भोपाल 78,780 72,215 65,650

अन्य शहरों में चांदी का कीमत

चांदी की कीमत 100 ग्राम
शहर का नाम

चांदी की कीमत 1 किलोग्रामदिल्ली 9,370 93,700कोलकाता 9,380 93,800चेन्नई 9,413 94,130बेंगलुरु 9,393 93,930हैदराबाद 9,401 94,010भोपाल9,396 93,960

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article