मुंबई में आज का सोने का भाव (Gold Price Today in Mumbai): देश के हर शहर में सोने का भाव अलग-अलग होता है। महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में सोने के भाव की बात करें तो सितंबर महीने की शुरुआत के साथ यहां सोने की कीमतों में कमी आई है। लेकिन अब यहां भी सोने के भाव में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बुधवार यानी 4 सितंबर को मुंबई में 24 कैरेट सोने की कीमत 71,590 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। आज 5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर उछाल आया है। आज 24 कैरेट सोने की कीमत 71,800 रुपये ही है। बुधवार की तुलना में आज सोने की कीमत में 210 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 65,817 रुपये 10 ग्राम है और 18 कैरेट सोने की कीमत 53,850 रुपये प्रति 10 ग्राम है। हालांकि सोने के भाव में उतार-चढ़ाव अक्सर ही बना रहता है। पिछले सप्ताह यानी 1 सितंबर 2024 को 24 कैरेट सोने का भाव 71,740 प्रति ग्राम था, जो 3 सितंबर को गिरकर 71,490 रुपये तक आ गया था। लेकिन उसके बाद से सोने के भाव में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यह डाटा bullions.co.in से दोपहर 1 बजे लिया गाय है। आइए अब आपको सोने के साथ चांदी के भाव के बारे में बताएं -
मुंबई में प्रति ग्राम सोने का भाव
24 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति ग्राम - 7,180 रुपये
22 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति ग्राम - 6,582 रुपये
20 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति ग्राम - 5,983 रुपये
18 कैरेट गोल्ड का भाव प्रति ग्राम - 5,385 रुपये
मुंबई में चांदी का भाव
सोने की ही तरह मुंबई में चांदी के भाव में भी बढ़ोतरी हुई है। मंगलवार की तुलना में बुधवार को हल्की गिरावट के बाद आज गुरुवार को चांदी के भाव में उछाल आया है। बता दें कि मंगलवार को चांदी का भाव 82,960 रुपये था। बुधवार को इसकी कीमत में 82,930 हुई। लेकिन आज गुरुवार को 1 बजे के डाटा के अनुसार, 1 किलो चांदी की कीमत बढ़कर 83,620 रुपये हो गई है। कल की तुलना में आज चांदी के भाव 660 रुपये बढ़ गए हैं।
अन्य शहरों में सोने के दाम
| शहर | 24 कैरेट प्रति 10 ग्राम |
| मुंबई | 71,800 रुपये |
| दिल्ली | 71,700 रुपये |
| कोलकाता | 71,730 रुपये |
| चेन्नई | 72,060 रुपये |
| बेंगलुरू | 71,910 रुपये |
| लखनऊ | 72,900 रुपये |
अन्य शहरों में चांदी के दाम
| शहर | प्रति किलो |
| मुंबई | 83,620 रुपये |
| कोलकाता | 83,530 रुपये |
| चेन्नई | 83,940 रुपये |
| बेंगलुरू | 83,760 रुपये |
| लखनऊ | 84.900 रुपये |
| दिल्ली | 83,490 रुपये |
सोना और चांदी दोनों की कीमतों में उतार-चढ़ाव होता रहता है। ऐसे में अगर आप भी सोना या चांदी से ज्वेलरी या अन्य कोई वस्तु खरीदने की सोच रहे हैं तो आज के मार्केट पर जरूर नजर डाले और कीमतों को जरूर चेक करें।
