मुंबई

GBS से महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति की मौत, 72 से जीबीएस के मामलों की पुष्टि

महाराष्ट्र में जीबीएस वायरस के मामले बढ़ते जा रहे हैं। करीब 127 लोग इस वायरस से ग्रसित हैं। इस बीच महाराष्ट्र में जीबीएस से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3 हो गई है।

Image

जीबीएस से महाराष्ट्र में एक और व्यक्ति की मौत

महाराष्ट्र में जीबीएस वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। यहां GBS वायरस के कारण हुई तीसरी मौत दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के पुणे से सटे पिंपरी चिंचवड में रहने वाले 36 वर्षीय पिंपले गुरव की मौत जीबीएस वायरस के कारण हुई। मृतक एक उबर कैब ड्राइवर था और इलाज के लिए 29 जनवरी को अस्पताल में भर्ती हुआ था। लेकिन अब वायरस के कारण उसकी मौत की खबर सामने आई है। पिंपरी चिंचवड़ महानगरपालिका ने मौत की पुष्टि की है।

सोलापुर के बाद पुणे में जीबीएस ने पसारे पैर

पिंपरी चिंचवड इलाके से पहले महाराष्ट्र के सोलापुर और पुणे में जीबीएस से दो लोगों की मौत हुई है। जीबीएस से मरने वाले लोगों की कुल संख्या अब 3 हो गई है। लेकिन बता दें कि हेल्थ डिपार्टमेंट ने इससे संबंधित 127 संदिग्ध मरीजों की पहचान की है, जिसमें से 72 लोगों में जीबीएस की पुष्टि की गई है। जानकारी के अनुसार, इसमें से 9 मरीज पुणे जिले के बाहर से हैं। बताया जा रहा है कि अभी 20 मरीजों को वेंटिलेटर पर रखा गया है।

क्या है GBS?

जीबीएस का पूरा नाम गुइलेन-बैर सिंड्रोम है। यह एक दुर्लभ विकार है। इसमें शरीर के हिस्से अचानक सुन्न पड़ जाते हैं और मांसपेशियों में कमजोरी आने लगती है। इसमें मुख्य तौर पर हाथ-पैरों में गंभीर रूप से कमजोरी महसूस होती है। इस सिंड्रोम को लेकर डॉक्टरों को मानना है कि आमतौर पर जीवाणु और वायरल संक्रमण के कारण होता है। इसमें सांस लेने में परेशानी होती है और शरीर के कई हिस्से सुन्न पड़ जाते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article