मुंबई में छोटी कारों को टोल टैक्स से मिली आजादी, CM एकनाथ शिंदे का बड़ा एलान

Mumbai News: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने सोमवार को बड़ा ऐलान किया, जिसमें उन्होंने कहां कि मुंबई में प्रवेश करने वाले सभी पांच टोल बूथों पर सभी छोटी चार पहिया गाड़ियों पर टोल टैक्स नहीं लगेगा। यह फैसला आज रात 12 बजे से ही लागू हो जाएगा-

महाराष्ट्र सरकार ने मुंबई में प्रवेश के लिए सभी पांच टोल बूथ पर हल्के मोटर वाहनों के लिए टोल शुल्क पूरी तरह समाप्त करने की सोमवार को घोषणा की और यह फैसला आज मध्यरात्रि से लागू हो जाएगा। राज्य मंत्रिमंडल के मुंबई में सोमवार सुबह हुई एक बैठक में टोल शुल्क समाप्त करने की अनुमति दिए जाने के बाद मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने पत्रकारों से कहा, ‘‘टोल बूथ पर यातायात जाम के कारण टोल शुल्क समाप्त करने की मांग की गयी थी।’’ अधिकारी ने बताया कि यह कदम आगामी राज्य विधानसभा चुनाव से पहले लिया गया है। विधानसभा चुनाव के लिए घोषणा जल्द ही होने की संभावना है।

mumbai news.

मुंबई आने वाली छोटी कारों पर नहीं लगेगा टोल टैक्स

लोगों को मिलेगी राहत

टोल शुल्क समाप्त करने से दिवाली से पहले मुंबई में आ रहे और उससे बाहर जाने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। यात्री पांच बूथ - दहीसर, एलबीएस रोड-मुलुंड, ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे-मुलुंड, एरोली क्रीक ब्रिज और वाशी पर टोल दिए बिना यात्रा कर सकेंगे। हल्के मोटर वाहनों में कार (हैचबैक, सीडान और एसयूवी), जीप, वैन, ऑटो-रिक्शा, टैक्सी, डिलीवरी वैन और छोटे ट्रक शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि छह लाख से अधिक वाहन रोज मुंबई की सीमा पार करते हैं जिनमें से 80 फीसदी हल्के मोटर वाहन हैं।

End of Feed