मुंबई

Thane News: पिता की दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग बेटी, पुलिस में मामला दर्ज

Thane News: ठाणे में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 2022 में भी दिया था वारदात को अंजाम।

Image

ठाणे में पिता ने किया नाबालिग बेटी का रेप

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि पीड़िता ने रविवार को पुलिस से संपर्क किया और वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत के मामला दर्ज किया।

पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब किशोरी की मां ने आरोपी पिता से अपराध के बारे में पूछा तो उसने उसकी भी पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि जब कुछ रिश्तेदारों ने अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे अपनी बेटी द्वारा लगाया गया झूठा आरोप बताकर खारिज कर दिया।

पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि परिवार तीन महीने पहले ठाणे के शिल-फाटा में रहने आया। यहां भी पिता ने कथित तौर पर अपनी बेटी के साथ दो बार दुष्कर्म किया। इससे परेशान पीड़िता ने रविवार को पुलिस से संपर्क करते हुए शिकायत दर्ज कराई। अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और पॉक्सो अधिनियम और अन्य आरोपों के तहत मामला दर्ज किया और मामले की जांच जारी है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!