मुंबई एयरपोर्ट पर ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर; मर्सिडीज ने 5 लोगों को मारी टक्कर; मची अफरा-तफरी

मुंबई हवाई अड्डे पर कार की टक्कर से पांच व्यक्ति घायल हो गए। हालांकि, चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। ड्राइवर ने कार के ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके कारण मर्सिडीज कार एयरपोर्ट गेट नंबर एक पर स्पीड ब्रेकर से आगे निकल गई।

मुंबई: मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के टर्मिनल - 2 के पार्किंग स्थल पर रविवार सुबह एक मर्सिडीज कार की टक्कर से दो विदेशियों सहित पांच लोग घायल हो गए। सहार पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि कावर का चालक एक यात्री को उतारने के लिए हवाई अड्डे पर आया था, लेकिन उसने वाहन पर से अपना नियंत्रण खो दिया, जिसके परिणामस्वरूप यह दुर्घटना टर्मिनल 2 के पार्किंग क्षेत्र में हुई।

Mumbai airport Car Accident

मुंबई हवाई अड्डे पर एक्सीडेंट

ड्राइवर ने ब्रेक के बजाय दबाया एक्सीलेटर

अधिकारी के अनुसार, कार चालक की पहचान नवी मुंबई निवासी परशुराम चिंचोलप्पा दादानवरे (34) के रूप में हुई है। उसे लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पांच घायलों में दो विदेशी नागरिक शामिल हैं, जिन्हें नानावटी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, तीन हवाई अड्डा कर्मी हैं, जिनका कूपर अस्पताल में इलाज किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया, ऐसा लगता है कि दादानवरे ने कार के ब्रेक के बजाय एक्सीलेटर दबा दिया, जिसके कारण मर्सिडीज कार एयरपोर्ट गेट नंबर एक पर स्पीड ब्रेकर से आगे निकल गई। जांच के तहत वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।

End of Feed