मुंबई

महाराष्ट्र में चलती बस में लगी आग, धू-धू कर जली; ड्राइवर ने बचाई यात्रियों की जान

महाराष्ट्र के पिंपड़ी चिंचवड़ में चलती बस में आग लग गई। आग लगने के बाद बस में मौजूद यात्रियों के बीच अफरातफरी मच गई। ड्राइवर ने अपनी सूझबूझ से यात्रियों की जान बचाई।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के पिंपरी चिंचवड़ में आज सुबह एक निजी बस में आग लग गई, लेकिन ड्राइवर की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना सुबह 5 बजे डांगे चौक से औंध रोड पर जगताप डेयरी चौक के पास हुई, जब बस चलते-चलते अचानक धू-धू करके जलने लगी। आग की तेज लपटें देखकर ड्राइवर ने तत्काल गाड़ी रोकी और यात्रियों को सुरक्षित रूप से बाहर उतार लिया।

बस का पिछला हिस्सा जलकर राख

बता दें कि बस का पिछला हिस्सा पूरी तरह से जलकर खाक हो गया। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई भी यात्री या अन्य व्यक्ति घायल नहीं हुआ। ड्राइवर की तत्परता ने जान-माल के नुकसान से बचाया।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article