Thane Fire: महाराष्ट्र के ठाणे शहर से दुकानों में आग लगने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि आग लगने की यह घटना एक मॉल की है। आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस और दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे। इसके अलावा नगर निगम के अधिकारी भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। ठाणे नगर निगम के आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ के प्रमुख यासीन तड़वी ने बताया कि घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ। आग पर काबू पा लिया गया है।
ठाणे के मॉल में लगी आग
दुकान आग में जलकर राख
घटनास्थल पर मौजूद एक अधिकारी के अनुसार, ठाणे के घोडबंदर रोड पर स्थित एक मॉल की पहली मंजिल पर स्थित दो दुकानों में सुबह 8 बजे करीब आग लग गई। तुरंत आग की सूचना दमकल, नगर निगम और पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दमकल के अधिकारी मौके पर पहुंचे और एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन आग इतनी भीषण थी कि दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया है। एक अधिकारी के अनुसार, जिस दुकान में आग लगी थी वह एक जूते की दुकान थी। उसके साथ एक अन्य दुकान पूरी तरह जल चुकी है। आग लगने की वजह के बारे में अभी कुछ पता नहीं लग पाया है। इसकी वजह की जांच की जा रही है। लेकिन माना जा रहा है कि आग शॉर्ट सर्किट होने के कारण लगी है। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। आग बुझाने के बाद कुलिंग की प्रक्रिया पूरी की जा रही है।
