मुंबई

Mumbai Fire: लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की एक इमारत में लगी भीषण आग, तीन लोगों की मौत

Mumbai Fire: मुंबई के लोखंडवाला कॉम्प्लेक्स की एक इमारत में आग लग गई। यह रिहायसी इमारत 14 मंजिल की है, जिसकी दसवीं मंजिल के मकान में आग लग गई। इस हादसे में बुजुर्ग दंपत्ति और उनके नौकर की मौत हो गई है। आग पर काबू पा लिया गया है।

Image

इमारत में लगी आग (सांकेतिक फोटो)

Mumbai Fire: मुंबई के अंधेरी लोखंडवाला इलाके में 14 मंजिला रिहायशी इमारत की 10वीं मंजिल के मकान में आग लग गई। जिसमें दो बुजुर्गों समेत 3 लोगों की मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने आग बुझा दी है। इस हादसे में दोनों बुजुर्गों की आग में जलने से मौत हुई है। वहीं तीसरे शख्स की दम घुटने से जान चली गई। हालांकि अभी तक आग लगने की वजह सामने नहीं आई है। आग की वजह की जांच की जा रही है।

पड़ोसियों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को बुलाया

जब पड़ोसियों ने मकान से धुआं निकलता देखा तो उन्होंने घर को खुलवाना चाहा। लेकिन अंदर से किसी ने कोई जबाव नहीं दिया। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर घटनास्थल पहुंची। जिसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़कर तीनों लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल भेजा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

बुजुर्ग दंपत्ति और नौकर की हुई मौत

जिस मकान में आग लगी, उसमें बुजुर्ग दंपत्ति रहते थे। जिनके बच्चे सिंगापुर और US में रहते हैं। हादसे के वक्त घर में बुजुर्ग दंपत्ति और उनका नौकर था। नौकर की दम घुटने से मौत हुई है, जबकि बुजुर्ग दंपत्ति की आग में जलने से मौत हो गई है। साथ ही पूरा बेड भी जला हुआ है। मृतकों की पहचान

74 वर्षीय चंद्रप्रकाश सोनी, 74 वर्षीय कांता सोनी और 42 वर्षीय पेलुबेटा के रूप में हुई है।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article