मुंबई

Mumbai: संतोषी माता मंदिर में भड़की आग की ज्वाला, देखते-देखते सबकुछ हो गया स्वाहा

मुंबई के चेंबूर स्थित संतोषी माता मंदिर में आग लगने से बड़ा नुकसान हुआ है। हालांकि, किसी प्रकार के जानमाल के नुकसान की खबर नहीं है।

Image

संतोषी माता मंदिर में लगी आग

Photo : PTI

मुंबई: चेंबूर कैंप इलाके में संतोषी माता मंदिर में आज सुबह आग लग गई। आग पर काबू पा लिया गया है और किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। फिलहाल, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है। मामले में अधिक जानकारी की प्रतीक्षा है।

सामने आए वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि मंदिर के अंदर से आग की लपटे उठ रही हैं और धुएं के गुबार से मोहल्ला ढक गया है। हालांकि, लोग आग बुझाने को लेकर प्रयास करते दिखाई दे रहे हैं, लेकिन आग की लपटें तेज होने के कारण समय से आग पर काबू नहीं पाया जा सका, जिससे मंदिर के अंदर भारी नुकसान होने संभावना प्रतीत हो रही है। हालांकि, बाद में आग पर काबू पा लिया गया।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!