मुंबई के कलिना में कार डीलर कार्यालय में लगी आग, इलाके में मचा हड़कंप

मुंबई के व्यस्ततम इलाकों में से एक, कलिना में बुधवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। प्रसिद्ध बीएमडब्ल्यू कार डीलर, नवनीत मोटर्स के प्रथम तल पर भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया-

Mumbai News: मुंबई के कलिना इलाके में एक कार डीलर के कार्यालय में बुधवार सुबह आग लग गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। उन्होंने बताया कि कलिना इलाके में सीएसटी रोड पर स्थित बीएमडब्ल्यू कार डीलर नवनीत मोटर्स के प्रथम तल पर सुबह सात बजकर 44 मिनट पर आग लग गई।

mumbai news

सांकेतिक फोटो

गाड़ियों को मौके पर भेजा गया

End of Feed