मुंबई

समृद्धि राजमार्ग पर भीषण हादसा, कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई, एक महिला की मौत और 6 लोग घायल

नागपुर में शादी समारोह से वापस वाशिम लौटते समय समृद्धि राजमार्ग पर एक कार हादसे का शिकार हो गई। ड्राइवर का नियंत्रण खोने के कारण कार डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई और 6 लोग घायल हो गए।

Image

फाइल फोटो

Accident on Samruddhi Highway: नागपुर के नजदीक समृद्धि राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य छह लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग नागपुर में शादी समारोह से वापस वाशिम लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।

घायलों और मृतकों की पहचान

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिगना पुलिस थाना क्षेत्र में समृद्धि राजमार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान आशा देवी रमेशचंद्र लाहोटी (67) के रूप में हुई। वहीं, घायल हुए लोगों में वाशिम निवासी चालक रोहित लाहोटी और उनकी पत्नी तिलक (32), रौशन लाहोटी (35), लातूर निवासी विट्ठल राठी (45), और अकोला निवासी दिनेश मलानी (38) व उनकी पत्नी सुनीता शामिल हैं।

वाहन पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि वेना नदी के ऊपर बने पुल के गोलचक्कर के पास वाहन पर से चालक के नियंत्रण खो देने से यह घटना हुई। इस एक्सीडेंट में घायल हुए सभी लोगों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

(इनपुट - भाषा)

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article