Thane News: पिता की दरिंदगी का शिकार हुई नाबालिग बेटी, पुलिस में मामला दर्ज

Thane News: ठाणे में एक पिता ने अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि 2022 में भी दिया था वारदात को अंजाम।

Thane News: महाराष्ट्र के ठाणे जिले से एक शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करते हुए अपनी ही बेटी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी कि पीड़िता ने रविवार को पुलिस से संपर्क किया और वारदात के बारे में बताया। पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत के मामला दर्ज किया।

Thane Crime News

ठाणे में पिता ने किया नाबालिग बेटी का रेप

पिता ने किया बेटी के साथ दुष्कर्म

पुलिस ने बताया कि 17 वर्षीय लड़की ने अपने पिता पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। शिल-डायघर थाने के अधिकारी ने बताया कि मई 2022 में परिवार जब उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के एक गांव में रहता था, तब 40 वर्षीय व्यक्ति ने अपनी बेटी से उस समय दुष्कर्म किया जब वह सो रही थी। आरोपी ने उसे धमकी दी कि अगर उसने किसी को इस बारे में बताया तो उसे गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। जब किशोरी की मां ने आरोपी पिता से अपराध के बारे में पूछा तो उसने उसकी भी पिटाई की। अधिकारी ने बताया कि जब कुछ रिश्तेदारों ने अपराध के बारे में पूछताछ की तो आरोपी ने इसे अपनी बेटी द्वारा लगाया गया झूठा आरोप बताकर खारिज कर दिया।

End of Feed