Maharashtra: ठाणे में जाली नोटों की फैक्ट्री का पर्दाफाश, 45 लाख की फर्जी करेंसी जब्त; 6 लोग गिरफ्तार

महाराष्ट्र के ठाणे में 45 लाख रुपये के जाली नोट बरामद हुए है। पुलिस ने इस मामले में 6 लोगों को गिरफ्तार कर नोटों को जब्त कर लिया है। इन जाली नोटों को भिवंडी के एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में छापा जा रहा था। पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है।

Maharashtra Crime News: महाराष्ट्र के ठाणे में पुलिस ने जाली नोटों के साथ छह लोगों को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से 45 लाख रुपये से अधिक मूल्य की जाली भारतीय मुद्रा जब्त की गई हैं। पुलिस ने बताया कि भिवंडी शहर में नकली नोट छापे जा रहे थे। जहां छापेमारी कर पुलिस ने जाली नोट बरामद किए। पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

note

प्रतीकात्मक तस्वीर

गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस की कार्रवाई

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) अमरसिंह जाधव ने गुरुवार को पत्रकारों को बताया कि भिवंडी शहर में एक ट्रांसपोर्ट कंपनी के कार्यालय में नकली नोट छापे जा रहे थे। भिवंडी पुलिस की अपराध शाखा ने एक गुप्त सूचना के आधार पर तीन मई को अवचितपाड़ा में छापेमारी कर सूरज तानाजी शेंडे, भरत वल्कु सासे और स्वप्निल जगदीश पाटिल के पास से 30 लाख रुपये मूल्य के 500-500 रुपये के नकली नोट जब्त किए।

End of Feed