मुंबई

Maharashtra: सांगली में फर्टिलाइजर प्लांट में विस्फोट, जहरीली गैस लीक होने से तीन लोगों की मौत; नौ की हालत गंभीर

महाराष्ट्र के सांगली जिले में एक केमिकल कंपनी में गैस रिसाव का मामला सामने आया है। गैस रिसाव के कारण तीन लोगों की मौत हो गई इन तीनों में दो महिलाएं भी शामिल थीं। बताया जा रहा है कि यह एक फर्टिलाइजर प्लांट था, जिसके रिएक्टर में विस्फोट होने के बाद गैस रिसाव होने लगा।

Image

घटनास्थल की तस्वीर।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के सांगली जिले में स्थित एक फर्टिलाइजर प्लांट में एक भीषण हादसा हो गया। प्लांट के रिएक्टर में विस्फोट के बाद जहरीली गैस का रिसाव हो गया, जिससे तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतकों में दो महिलाएं भी शामिल हैं। यह घटना गुरुवार शाम की बताई जा रही है।

रिएक्टर में हुआ विस्फोट

यह हादसा जिले के कडेगांव तहसील के शालगांव एमआईडीसी में स्थित म्यांमार केमिकल कंपनी में हुआ। बताया जा रहा है कि रिएक्टर में विस्फोट के कारण जहरीली गैस का गुबार फैल गया, जिससे आसपास के इलाके में दहशत फैल गई।

घायलों का चल रहा इलाज

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची और राहत और बचाव कार्य शुरू किया। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल, हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए जांच की जा रही है। प्रशासन ने इस मामले में जांच के आदेश दिए हैं।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article