Mumbai में पकड़ी गई 1.16 करोड़ की अवैध शराब, इन दो राज्यों में होनी थी सप्लाई

  • Agency by: Agency
  • Updated Mar 15, 2024, 08:51 AM IST

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में 1.16 करोड़ रुपये की अवैध विदेशी शराब (भारतीय निर्मित) बरामद की गई है।

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार के उत्पाद शुल्क विभाग ने ठाणे जिले में 1.16 करोड़ रुपये की अवैध रूप से भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) ले जाने के आरोप में पंजाब के दो लोगों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।राज्य उत्पाद शुल्क अधीक्षक नीलेश सांगड़े ने कहा कि एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए विभाग के एक उड़न दस्ते ने बुधवार को नासिक-मुंबई रोड पर कसारा में एक भोजनालय के पास एक ट्रक को रोका।

Illegal Liquor Business in mumbai, Illegal Liquor Recovered

मुंबई में अवैध शराब का कारोबार

1,502 बोतलें बरामद

टीम को अंदर आईएमएफएल की 1,502 बोतलें मिलीं, जिन्हें महाराष्ट्र में तस्करी कर लाया जा रहा था। हालांकि शराब का उत्पादन पंजाब और अरुणाचल प्रदेश में किया गया था और इसे केवल उन दो राज्यों में ही बेचने की अनुमति थी।

End of Feed