मुंबई

गर्लफ्रेंड के धोखे से तिलमिलाया बॉयफ्रेंड, दोस्तों संग दिया गैंगरेप की वारदात को अंजाम

Bhiwandi Gangrape: महाराष्ट्र के भिवंडी में 22 वर्षीय युवती के साथ कुछ युवकों ने मिलकर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि युवती का किसी और युवक से चक्कर चलने पर गुस्साए बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर इस वारदात को अंजाम दिया है। पुलिस आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Image

गर्लफ्रेंड के धोखे से गुस्साए बॉयफ्रेंड ने दोस्तों के साथ मिलकर किया गैंग रेप

महाराष्ट्र भिवंडी से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक युवक ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर 22 वर्षीय लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता ने किसी तरह से भागकर पुलिस को इस घटना की सूचना दी है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि लड़की के साथ गैंगरेप करने वाला उसका पूर्व प्रेमी है।

दोस्तों के साथ मिलकर गर्लफ्रेंड का किया रेप

जानकारी के अनुसार, 20 फरवरी को आरोपी युवक ने युवती के भाई को 19 फरवरी की रात को किडनेप कर लिया और पूर्व प्रेमिका को बुलाया। जब लड़की बुलाए गए पते पर पहुंची तो युवक और उसके चार दोस्तों ने दोनों भाई-बहन के साथ मारपीट की। पीड़िता ने बयान के अनुसार, एक्स बॉयफ्रेंड और उसके दोस्तों ने नागांव और फातिमा नगर पर ले जाकर उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया है। वहां से किसी तरह से बचकर भागी पीड़िता सीधे पुलिस के पास पहुंची और उन्हें मामले की सारी जानकारी दी। पुलिस ने भारतीय दण्ड संहिता के तहत 6 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक किसी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

दूसरे युवक के साथ रिश्ते में आने से गुस्सा बॉयफ्रेंड

मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता और मुख्य आरोपी पिछले कुछ सालों से रिश्ते में थे। लेकिन जब लड़की किसी अन्य लड़के के साथ संबंध बनाने लगी तो इस बात पर मुख्य आरोपी नाराज हो गया। गर्लफ्रेंड से धोखा मिलने पर तमतमाए बॉयफ्रेंड ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर लड़की के साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें