मुंबई

पालघर में मासूम के साथ दरिंदगी, दोस्त की बर्थडे पार्टी में गई बच्ची के साथ रेप और मर्डर

महाराष्ट्र के पालघर में दोस्त की जन्मदिन पार्टी में गई आठ वर्षीय मासूम से रेप और उसकी हत्या की घटना सामने आई है। इस मामले में पुलिस ने पूर्व सरपंच के 21 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के पालघर जिले में अपनी मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी आठ वर्षीय बच्ची से एक व्यक्ति ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। पुलिस के एक अधिकारी ने बुधवार को बताया कि उन्होंने इस संबंध में पूर्व सरपंच के 21 वर्षीय बेटे को गिरफ्तार किया है।

जन्मदिन पार्टी में गई थी मासूम

मोखाडा तालुक के एक गांव में रहने वाली बच्ची रविवार को गांव में ही अपनी एक मित्र की जन्मदिन की पार्टी में गयी थी लेकिन फिर घर नहीं लौटी। इसके बाद उसके परिवार के सदस्यों ने उसकी तलाश की। मोखाडा पुलिस थाने के सहायक निरीक्षक प्रेमनाथ धोले ने बताया कि बच्ची का शव रविवार देर रात गांव में एक कब्रिस्तान के समीप मिला। पुलिस ने उसके शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और उसकी जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्होंने बताया कि पुलिस के एक जांच दल ने कई सूचनाओं पर कार्रवाई की और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार किया। उन्होंने बताया कि आरोपी ने रविवार को लड़की का कथित तौर पीछा किया और फिर रात को उसके साथ दुष्कर्म करने के बाद हत्या कर दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी की मां एक स्थानीय काउंसिलर रह चुकी है।

धोले ने बताया कि आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1) (हत्या), 65(2) (12 वर्ष से कम की आयु की लड़की से दुष्कर्म) और 66 (मौत के लिए सजा) तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article