Earthquake in Amravati: महाराष्ट्र के अमरावती जिले में सोमवार को दोपहर के समय भूकंप आया। भूकंप के झटके महसूस हतो ही लोग घरों से बाहर निकल गए। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि शहर में 4.2 तीव्रता का भूकंप आया। एनसीएस ने कहा कि भूकंप जिले में दोपहर 1.37 बजे आया। अमरावती के निवासी उपजिलाधिकारी (Resident Deputy Collector) अनिल भटकर ने कहा कि किसी के हताहत होने या संपत्ति को नुकसान होने की कोई खबर नहीं है। भटकर ने आगे बताया कि चिकलधारा, कटकुंभ, चुरनी, पचडोंगरी तालुका और मेलघाट इलाके में हल्के झटके महसूस किए गए। इसके अलावा परतवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों और अकोट इलाके के धरनी में भी भूकंप के झटके महसूस किए गए।
अमरावती में भूकंप के झटके
(इनपुट - भाषा)
