अब Vistara की फ्लाइट में बवाल, नशे में धुत महिला ने कपड़े उतारे और क्रू मेंबर से की मारपीट

  • Authored by: किशोर जोशी
  • Updated Jan 31, 2023, 10:18 AM IST

Air Vistara flight: अब विस्तारा की फ्लाइट में महिला यात्री का हंगामा करने की खबर आ रही है। आरोपी महिला ने न केवल क्रू मेंबर्स से मारपीट की बल्कि नग्न होकर चलते विमान के अंदर भागने लगी। महिला इटली की रहने वाली है।

शंकर मिश्रा (Shankar Mishra) द्वारा एअर इंडिया (Air India Flight) की फ्लाइट में की गई हरकत के बाद अब एक महिला ने भी कुछ ऐसी ही हरकत की है। यह नई घटना एयर विस्तारा (Vistara Airlines) में हुई है। घटना धाबी (Abu Dhabi) से मुंबई (Mumbai) जा रही विस्तारा की उड़ान यूके 256 में हुई उस समय हुई जब एक 45 वर्षीय 'शराबी' इतालवी महिला ने कथित तौर पर एक केबिन क्रू सदस्य को घूंसा मारा और दूसरे पर थूक दिया।

Air Vistara flight

महिला यात्री ने विस्तार की फ्लाइट में किया बवाल

क्रू मेंबर पर किया हमला

रिपोर्ट्स के मुताबिक महिला की पहचान इटली की रहने वाली पाओला पेरुशियो के रूप में हुई है जिसके पास इकॉनोमी क्लास का टिकट था लेकिन वह बिजनेस क्लास की सीट पर बैठने की जिद कर रही थी। इसके बाद जब क्रू मेंबर्स ने आपत्ति जताई तो उसने केबिन क्रू के सदस्यों पर हमला किया। जब मामला बढ़ा तो उसने अपने कुछ कपड़े उतार दिए और आंशिक रूप से नग्न अवस्था में गलियारे में चलने लगी। केबिन क्रू की शिकायत पर सहार पुलिस ने सोमवार तड़के फ्लाइट के मुंबई में लैंड करने के बाद महिला को गिरफ्तार कर लिया।

बिजनेस क्लास में जाकर बैठ गई

हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सहार पुलिस स्टेशन के एक अधिकारी ने बताया, 'लगभग तड़के 2.30 बजे, महिला, जो कि इकोनॉमी क्लास में बैठी थी, अचानक उठी और बिजनेस क्लास की तरफ गई और वहां बैठ गई। केबिन क्रू के दो सदस्यों ने उससे संपर्क किया और पूछा कि क्या उसे मदद की जरूरत है। जब महिला यात्री ने कोई जवाब नहीं दिया, तो उन्होंने उससे अपनी निर्धारित सीट पर लौटने का अनुरोध किया। इस दौरान महिला ने उन पर चिल्लाना शुरू कर दिया और अभद्र इशारे किए, जिससे चालक दल को संदेह हुआ कि वह उनके साथ दुर्व्यवहार कर रही है।'

End of Feed