Mumbai में पुलिस अधिकारी का नकली बेटा गिरफ्तार, नशे में चला रहा था गाड़ी; रोकने पर कांस्टेबल से की मारपीट

Mumbai: मुंबई में नशे में गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने खुद को पुलिस अधिकारी का बेटा बताया। और पुलिस कांस्टेबल के साथ मारपीट भी की, जिसके बाद उसे अरेस्ट कर लिया गया। बाद में माफी मांगने और जुर्माना भरने के बाद व्यक्ति को रिहा कर दिया गया-

Mumbai: मुंबई से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जहां नशे में गाड़ी चला रहे व्यक्ति ने खुद को पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी का बेटा बताकर ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल के साथ कथित तौर पर मारपीट की। पुलिस ने धमकी देने के आरोप में 35 साल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। रविवार को एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। मामला शुक्रवार को अंधेरी इलाके के ‘4बंगला’ क्षेत्र का है। आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां उसने अपनी गलती स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि 10,000 रुपये का जुर्माना भरने के बाद उसे रिहा कर दिया गया।

mumabi man

प्रतीकात्मक तस्वीर

खुद को बताया पुलिस अधिकारी का बेटा

End of Feed