मुंबई

ठाणे के पहाड़ों में रहस्यमयी ड्रोन की हलचल; बच्चों की खोज से खुला राज, पुलिस की जांच जारी

ठाणे के फुगले गांव में एक ड्रोन मिलने से सनसनी फैल गई, जिसे पहाड़ों में घूमते बच्चों ने देखा और पुलिस को सूचित किया। जांच में पता चला कि ये ड्रोन जल संसाधन विभाग द्वारा वैतरणा बांध के सर्वेक्षण के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। फिलहाल पुलिस ने इसे जब्त कर लिया है और मामले की जांच जारी है।

Image

ठाणे में ड्रोन दिखने से सनसनी (प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : Times Now Digital

ठाणे के शाहपुर-कसारा क्षेत्र के फुगले गांव में एक ड्रोन मिलने से हड़कंप मच गया। ये ड्रोन पहाड़ों में घूमते समय बच्चों को दिखाई दिया, जिसके बाद उन्होंने इसकी सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही कसारा पुलिस मौके पर पहुंच गई और जांच शुरू कर दी।

जांच के दौरान ये स्पष्ट हुआ कि ड्रोन जल संसाधन विभाग का था और वैतरणा बांध का सर्वेक्षण करने के लिए उपयोग किया जा रहा था। संभवतः सर्वेक्षण के दौरान ड्रोन निर्धारित सीमा से बाहर चला गया, जिससे वह वहां गिर गया। फिलहाल पुलिस ने इस ड्रोन को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article