Maharashtra Politics: मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बीच सियासी तकरार बढ़ने के आसार दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शिंदे सरकार के दौरान कथित तौर पर हुई अनियमितताओं की जांच के आदेश दे दिए हैं। वहीं, तानाजी सावंत पर बिनी किसी कार्य अनुभव के कंपनी को मैकेनिकल सफाई का ठेका देने का आरोप लगा है।
मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस (बाएं) और एकनाथ शिंदे (दाएं)
मुख्यमंत्री फडणवीस पूर्ववर्ती शिंदे सरकार के दौरान की कथित अनियमितताओं के खिलाफ एक्शन में नजर आ रहे हैं। उन्होंने शिंदे सरकार के फैसले को स्थगित कर दिया है। बता दें कि 30 अगस्त, 2024 को सालाना 638 करोड़ रुपये और 3 साल के लिए कुल 3,190 करोड़ रुपये का ठेका पुणे की एक निजी कंपनी को दिया गया था। अब सरकार ने स्वास्थ्य विभाग के अधीन सभी सरकारी अस्पतालों, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और उपकेंद्रों की सफाई का काम आउटसोर्स कराने को कहा है।
इससे पहले मुख्यमंत्री फडणवीस ने मंत्रियों के ओएसडी और निजी सचिव के मामले में सख्त रुख अपनाया था। मंत्रियों के ओएसडी और सचिव की नियुक्त के लिए 125 नाम भेजे गए थे, जिसमें सीएम ने 109 नामों को मंजूरी दी है, जबकि 16 नामों को रोक दिया है।
