Mumbai News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का नीलाम होगा मुंबई और रत्नागिरी वाला बंगला, 5 जनवरी को होगी नीलामी

Mumbai News: दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी में संपत्तियों की नीलामी 5 जनवरी को SAFEMA के तहत होगी। बता दें महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की नीलामी होगी। जानकारी के अनुसार, ड्रग्स के मामले में Department of Revenue ने दाऊद की इस प्रॉपर्टी को जब्त किया था।

Mumbai News: अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम को लेकर एक और बड़ी खबर आ रही है। दाऊद इब्राहिम की मुंबई और रत्नागिरि स्थित संपत्तियों की नीलामी की जाएगी। यह नीलामी 5 जनवरी होगी। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की नीलामी होगी। रत्नागिरी की कुल 4 प्रॉपर्टी की नीलामी होगी। यह तस्कर और विदेशी मुद्रा हेरफेर (SAFEMA) दाऊद की संपति की नीलामी करेगी।

Dawood Ibrahim News

महाराष्ट्र के रत्नागिरी की दाऊद के बंगले और आम के बगीचे की होगी नीलामी

बता दें अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की 11 संपत्तियों की पहली बार नीलामी साल 2000 में इनकम टैक्स विभाग की ओर से की गई थी, लेकिन उस समय नीलामी प्रक्रिया में कोई भी नहीं आया था। लेकिन पिछले कुछ सालों में जांच एजेंसियां अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम की कई प्रॉपर्टी बेचने और खरीदारों को कब्जा भी दिलवाने में में कामयाब रही। साल 2018 में नागपाडा में दाऊद का एक होटल, गेस्ट हाउस और एक बिल्डिंग को बेचा गया था। उसी दौरान दाऊद इब्राहिम की बहन हसीना पारकर का भी दक्षिण मुंबई का फ्लैट जांच एजेंसी नीलाम करने में कामयाब रही थी।

End of Feed