महिला नेता से साइबर छेड़छाड़, पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल-मैसेज करता था शख्स; पुणे से पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल करने वाले आरोपी को पुणे से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में पंकजा मुंडे को कॉल करने और मैसेज भेजने की बात कुबूल की है। आरोपी को नोटिस देकर पुणे से मुंबई लाया गया है। पुलिस इस कृत्य के पीछे की वजह और आरोपी के इरादों का पता लगाने के लिए जांच कर रही है।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की वरिष्ठ नेता और महाराष्ट्र सरकार में मंत्री पंकजा मुंडे को अश्लील कॉल करने और अभद्र मैसेज भेजने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साइबर पुलिस ने पुणे के भोसरी से एक 25 वर्षीय आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। जिसकी पहचान अमोल काले के रूप में हुई है, पिछले कुछ दिनों से पंकजा मुंडे को फोन कॉल और मैसेज के जरिए परेशान कर रहा था। इस घटना ने साइबर अपराध और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

arrested

सांकेतिक फोटो

कॉल से लोकेशन की गई ट्रेस

मामले की जानकारी देते हुए साइबर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पंकजा मुंडे के कार्यालय ने अश्लील कॉल और मैसेज की शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के आधार पर साइबर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए भारतीय न्यास संहिता (बीएनएस) की धारा 78 (महिलाओं के खिलाफ अश्लील व्यवहार) और धारा 79 (महिलाओं की गरिमा का अपमान) के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच शुरू की और कॉल करने वाले का स्थान ट्रेस किया, जो पुणे के भोसरी क्षेत्र में मिला।

End of Feed