Coronavirus: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामले, 61 नए मरीज आए सामने; एक्टिव मरीजों की संख्या 2100 पार

महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। 61 नए मामले आने के साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,169 हो गई।

मुंबई : देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, मरीजों की हालत गंभीर तो नहीं लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या चिंताजनक है। विभिन्न राज्यों में बढ़ रही संख्या चिंताजनक बनती जा रही है। खासकर, महाराष्ट्र से ऐसी खबरें रोजाना प्राप्त हो रही हैं। बुधवार को फिर कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

covid cases in Maharashtra

कोविड (प्रतिकात्मक फोटो)

कहां मिले कितने मरीज?

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, पांच पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 23,241 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित पाए गए 1,695 मरीज ठीक हो चुके हैं।

End of Feed