मुंबई

Coronavirus: महाराष्ट्र में तेजी से बढ़ रहे कोविड के मामले, 61 नए मरीज आए सामने; एक्टिव मरीजों की संख्या 2100 पार

महाराष्ट्र में बढ़ती कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या स्वास्थ्य विभाग के लिए चिंता का सबब बनती जा रही है। 61 नए मामले आने के साथ ही राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 2,169 हो गई।

Image

कोविड (प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : Times Now Digital

मुंबई : देशभर में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। हालांकि, मरीजों की हालत गंभीर तो नहीं लेकिन एक्टिव मरीजों की संख्या चिंताजनक है। विभिन्न राज्यों में बढ़ रही संख्या चिंताजनक बनती जा रही है। खासकर, महाराष्ट्र से ऐसी खबरें रोजाना प्राप्त हो रही हैं। बुधवार को फिर कोविड-19 के 61 नए मामले सामने आए। इसके साथ ही जनवरी से अब तक राज्य में कोरोना वायरस से संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 2,169 हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने यह जानकारी दी।

कहां मिले कितने मरीज?

स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि नए आए मामलों में 19 मुंबई के, 11 पुणे के, पांच पिंपरी छिंचवाड के हैं। इसके अलावा ठाणे नगर निगम क्षेत्र, नवी मुंबई, मीरा भयंदर, सातारा, सांगली, छत्रपति संभाजीनगर, नागपुर और वर्धा में भी नए मामले सामने आए हैं। स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक जनवरी से अब तक 23,241 नमूनों की जांच की गई और संक्रमित पाए गए 1,695 मरीज ठीक हो चुके हैं।

विभाग के मुताबिक मुंबई में इस साल की शुरुआत से अब तक सबसे अधिक 899 मामले सामने आए हैं जिनमें मई में 435 और जून में अब तक 458 मामले शामिल हैं। मंगलवार से अब तक किसी संक्रमित की मौत की खबर नहीं है। उसने बताया कि एक जनवरी से अब तक कुल 31 मरीजों की मौत हुई है, जिनमें से 30 को अन्य गंभीर बीमारियां भी थीं।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article