मुंबई

आज से खुल रहा कोस्टल रोड से बांद्रा-वर्ली सी लिंक, अब मरीन ड्राइव से वर्ली सिर्फ 15 मिनट में पहुंचेंगे

कोस्टल रोड के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे सी लिंक में प्रवेश कर सकते हैं।

Image

बांद्रा-वर्ली सी लिंक

Photo : PTI

Coastal Road to Bandra-Worli Sea Link: मुंबई में कोस्टल रोड पर उत्तर की ओर जाने वाले वाहन आज से बांद्रा-वर्ली ‘सी लिंक’ में सीधे प्रवेश कर सकेंगे। बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने यह जानकारी दी। कोस्टल रोड की अनुमानित लागत करीब 14 हजार करोड़ रुपये है, यह मोटरमार्ग बांद्रा-वर्ली सी लिंक के साथ सीधा संपर्क प्रदान करेगी, जिससे दक्षिण मुंबई और उपनगरों के बीच यात्रा का समय कम हो जाएगा और यातायात सुगम होगा।

सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे प्रवेश

बीएमसी अधिकारियों ने बताया था कि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे, उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और अजित पवार कोस्टल रोड और सी लिंक को जोड़ने वाले मार्ग का गुरुवार को निरीक्षण करेंगे। इसके बाद इसे अगले दिन यानी शुक्रिवार को वाहनों के आवागमन के लिए खोला जाएगा। नगर निगम के एक अधिकारी ने बताया कि कोस्टल रोड के माध्यम से दक्षिण मुंबई से बांद्रा की ओर जाने वाले वाहन सुबह सात बजे से रात 11 बजे के बीच सीधे सी लिंक में प्रवेश कर सकते हैं, जबकि दक्षिण की ओर जाने वाले वाहनों को कोस्टल रोड के दोनों छोर को सी लिंक से जुड़ने तक मौजूदा मार्ग से ही जाना होगा।

मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम

इससे अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकते हैं। महत्वाकांक्षी 10.58 किलोमीटर लंबी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था। उत्तर की ओर जाने वाला कैरिजवे 10 जून को केवल मरीन ड्राइव से हाजी अली तक खोला गया था, इसके बाद 11 जुलाई को हाजी अली से वर्ली तक खोला गया था।

अब वाहन चालक मरीन ड्राइव से वर्ली तक 15 मिनट से भी कम समय में पहुंच सकेंगे। बांद्रा वर्ली सी लिंक के साथ सीधे लिंक के अभाव में व्यस्त घंटों के दौरान वर्ली एग्जिट के पास यातायात का ढेर लग जाता है। 10.58 किलोमीटर लंबी इस महत्वाकांक्षी परियोजना का निर्माण अक्टूबर 2018 में शुरू हुआ था।

Amit Mandal
अमित कुमार मंडलauthor

अमित मंडल टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में न्यूज डेस्क पर Assistant Editor के रूप में काम कर रहे हैं। प्रिंट, टीवी और डिजिटल—तीनों माध्यमों में कुल मिलाकर 15 सालों से अधिक का अनुभव उन्हें खबरों को देखने की व्यापक दृष्टि देता है। ब्रेकिंग न्यूज, लाइव ब्लॉग, स्पेशल स्टोरीज और एक्सप्लेनेर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। एंगल चुनने की कला, खबरों की गति को समझना और समय पर सही जानकारी पहुंचाना—ये उनकी सबसे बड़ी खूबियां हैं। अमित अपने करियर में करीब 20 हजार से अधिक न्यूज आर्टिकल, एनालिसिस और एक्सप्लेनर पब्लिश कर चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें