'फडणवीस छात्रों को हिंदी पढ़ाने के बारे में सोच रहे, पर प्रवासी मजदूरों को मराठी नहीं'; राज ठाकरे ने साधा निशाना

Maharashtra Language Row: मनसे अध्यक्ष राज ठाकरे ने भाषा विवाद के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और कहा कि फडणवीस यह सोचते हैं कि स्कूली बच्चों को हिंदी कैसे सिखाई जा सकती है, लेकिन इस बारे में नहीं सोचते कि राज्य में काम करने के लिए बाहर से आने वाले लोग मराठी कैसे सीख सकते हैं।

Maharashtra Language Row: महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (MNS) के अध्यक्ष राज ठाकरे ने भाषा विवाद के बीच शनिवार को मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर निशाना साधा और कहा कि फडणवीस यह सोचते हैं कि स्कूली बच्चों को हिंदी कैसे सिखाई जा सकती है, लेकिन इस बारे में नहीं सोचते कि राज्य में काम करने के लिए बाहर से आने वाले लोग मराठी कैसे सीख सकते हैं। ‘पीजेंट एंड वर्कर्स पार्टी’ (PWP) के स्थापना दिवस समारोह को संबोधित करते हुए ठाकरे ने राज्य सरकार को चुनौती दी कि वह महाराष्ट्र विशेष सार्वजनिक सुरक्षा विधेयक के तहत परियोजनाओं के खिलाफ प्रदर्शन करने वालों को गिरफ्तार करे।

Raj Thackeray

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के अध्यक्ष राज ठाकरे (फाइल फोटो)

राज ठाकरे ने क्या कुछ कहा?

ठाकरे ने कहा कि भूमिपुत्र और मराठी मानुष के लिए कोई विचार नहीं है और इसका भयावह उदाहरण रायगड जिला है। किसानों से जमीन लिए जाने की ओर इशारा करते हुए ठाकरे ने कहा कि राज्य में उद्योग मराठी मानुष की कब्र पर नहीं बनाए जा सकते। ठाकरे ने कहा कि यदि आप उद्योग लाना चाहते हैं तो आपको मराठी मानुष का सम्मान करते हुए ऐसा करना होगा। इसके बिना आप ऐसा नहीं कर सकते।

End of Feed