मुंबई

महाराष्ट्र में खेत में पानी आपूर्ति को लेकर खूनी झड़प, तीन लोगों की मौत, चार घायल

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में रविवार देर रात कुएं के पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों के बीच हुई हिंसक झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। बता दें कि दोनों समूहों के बीच अपने खेतों को पानी देने के लिए कुएं के पानी को लेकर विवाद चल रहा था।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : Times Now Digital

महाराष्ट्र के धाराशिव जिले के एक गांव में कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर दो समूहों के बीच झड़प में तीन लोगों की मौत हो गई और चार अन्य घायल हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना रविवार देर रात यरमाला पुलिस थाने के अंतर्गत वाशी तहसील के बावी गांव में हुई।

पहले से चल रहा था विवाद

पुलिस ने बताया कि इस झड़प में शामिल लोग दूर के रिश्तेदार थे और उनके बीच अपने खेत के लिए कुएं से पानी की आपूर्ति को लेकर विवाद था। अधिकारी ने बताया कि दोनों समूहों के बीच तीखी बहस के बाद हिंसक झड़प हो गई जिसमें तीन लोगों की मौत हो गई।

घायलों का चल रहा इलाज

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान अप्पा काले, सुनील काले और वैजनाथ काले के रूप में हुई। घायलों को अस्पताल ले जाया गया जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधिकारी ने बताया कि धाराशिव पुलिस ने इस घटना के सिलसिले में 10 लोगों को हिरासत में लिया है तथा आगे की जांच जारी है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article