मुंबई

Christmas 2023: मुंबई की इन जगहों पर जमकर सेलिब्रेट करें क्रिसमस, नजारा देख हो जाएगा पैसा वसूल

Christmas 2023: क्रिसमस डे का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। दिल्‍ली, मुंबई और गोवा समेत देश के तमाम हिस्‍सों में क्रिसमस का सेलिब्रेशन जोरदार तरीके से होता है। अगर आप मुंबई में क्रिसमस सेलिब्रेट करना चाहते हैं तो ये खबर जरूर पढ़ें।

Image

क्रिसमस डे। (सांकेतिक फोटो)

Christmas 2023: क्रिसमस डे के लिए काउंटडाउन शुरू हो चुका है। भारत के हर प्रांत और हर शहर में इस फेस्टिवल की धूम देखने को मिलती है। दिल्‍ली, मुंबई, कोलकाता, गोवा जैसे शहरों में लोग बड़े ही उत्‍साह से क्रिसमस डे मनाते हैं। अगर आप मुंबई में हैं या जाने का प्‍लान बना रहे हैं तो वहां के कुछ फेमस स्‍पॉट पर क्रिसमस सेलिब्रेट कर सकते हैं। वैसे मुंबई शहर अपने ग्‍लैमर, लग्‍जरी लाइफस्‍टाइल और आधुनिकता के लिए जाना जाता है। इस शहर में नॉर्मल दिनों में घूमने के लिए कई जगहें हैं, लेकिन क्रिसमस का मौका यहां पर कुछ ज्‍यादा ही खास होता है। न्‍यू ईयर करीब होने के कारण यहां पर बहुत से चर्च सजाए जाते हैं। जिनमें से कई जगहों के बारे में हम आपको बताएंगे।

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च (Mount Mary Basilica church)

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च मुंबई का सबसे फेमस चर्च है। खूबसूरती के मामले में भी इसका कोई जवाब नहीं। ये चर्च पूरे शहर में इतना फेमस है कि, क्रिसमस के मौके पर यहां पर लाखों लोग प्रार्थना करने और कैंडल जलाने के लिए आते हैं। बेसिलिका ऑफ आवर लेडी ऑफ द माउंट नाम से भी कई लोग इस चर्च को जानते हैं। Neo-Gothic शैली में बना ये चर्च पश्चिम मुंबई के बांद्रा में है। यहां की छत ऊंची गोल-मेहराब वाली है, नीली दीवारें काले और सफेद चेकर्ड फर्श इस चर्च को और भी ज्‍यादा आकर्षित बनाते हैं।

Christmas 2023, Christmas Day Celebration in Mumbai, famous churches of mumbai, Christmas Celebration 2023, Christmas Latest News, Mumbai News, Mumbai Latest News

माउंट मैरी बेसिलिका चर्च

सेंट माइकल चर्च (St Michael Church)

मुंबई में सबसे प्राचीन और फेमस चर्च में सेंट माइकल चर्च का नाम भी लिया जाता है। लेडी जमशेदजी रोड पर बनी इस चर्च पर तकरीबन 1512-1585 में मुगल आक्रांता औरंगजेब ने आक्रमण भी किया था। इस चर्च के बारे में किंवदंती है कि, यहां पर कुछ साल पहले ईसा मसीह के हृदय से खून बहते हुए देखा गया था। इस घटना के बाद यहां के लोगों में चर्च के प्रति आस्‍था और बढ़ गई। क्रिसमस के मौके पर इस चर्च में काफी खूबसूरत तरीके से सजावट की जाती है।

Christmas 2023, Christmas Day Celebration in Mumbai, famous churches of mumbai, Christmas Celebration 2023, Christmas Latest News, Mumbai News, Mumbai Latest News

सेंट माइकल चर्च (Photo Credit- Wikkipedia)

सेंट पीटर चर्च (St Peter Church)

बांद्रा पश्चिम के हिल रोड पर स्थित ये चर्च महाराष्‍ट्र की प्रमुख चर्च में से एक है। इसका निर्माण पीसा (इटली) में मौजूद चर्चों की तर्ज पर किया गया है। इस चर्च की दीवारों पर खूबसूरत पेंटिंग्स उकेरी गई हैं। क्रिसमस डे के दिन यहां की रौनक देखने लायक होती है और यहां पर काफी ज्‍यादा भीड़ रहती है। 25 दिसंबर की शाम यहां की लाइटिंग मनमोहक होती है और यहां फोटो क्लिक कराने वालों का तांता लगा रहता है। बता दें कि, इस चर्च के पास एक पार्क है जिसे शांतिप्रिय स्‍थान माना जाता है और बड़ी संख्‍या में यहां यहां रोमन कैथोलिक समुदाय के लोग पहुंचते हैं।

Christmas 2023, Christmas Day Celebration in Mumbai, famous churches of mumbai, Christmas Celebration 2023, Christmas Latest News, Mumbai News, Mumbai Latest News

सेंट पीटर चर्च (Photo Credit: Wikkipedia)

सेंट एंड्रयूज चर्च (St Andrew Church)

मुंबई के बांद्रा में हिल रोड पर स्थित इस चर्च का निर्माण पुर्तगालियों ने 16वीं शताब्दी के आसपास किया था। मुंबई के सबसे बड़ी चर्चों में इस चर्च की गिनती की जाती है। बाहर से भव्‍य दिखने वाली ये चर्च क्रिसमस के मौके पर दुल्‍हन की तरह सजाई जाती है। रोमन कैथोलिक संप्रदाय के लोगों के बीच ये काफी फेमस चर्च है।

Christmas 2023, Christmas Day Celebration in Mumbai, famous churches of mumbai, Christmas Celebration 2023, Christmas Latest News, Mumbai News, Mumbai Latest News

सेंट एंड्रयूज चर्च (Photo Credit: Wikkipedia)

यहां भी जाएं

अगर आप क्रिसमस के मौके पर मुंबई जा रहे हैं तो कुछ और जगह एक्‍सप्‍लोर कर सकते हैं। इनमें अफगान चर्च, सेंट थॉमस कैथेड्रल और ग्लोरिया चर्च श‍ामिल हैं। यहां जाकर आपको बेहतरीन फीलिंग आएगी।

Shaswat Gupta
शाश्वत गुप्ताauthor

पत्रकारिता जगत में पांच साल पूरे होने जा रहे हैं। वर्ष 2018-20 में जागरण इंस्‍टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्‍युनिकेशन से Advance PG डिप्लोमा करने के बाद मीडिया जगत में दस्तक दी। 2019 में दैनिक जागरण से पत्रकारीय जीवन का आरंभ हुआ। इसके बाद जागरण न्‍यू मीडिया, दैनिक भास्‍कर और इंडिया टीवी में सेवाएं दीं। अप्रैल 2023 से टाइम्‍स नाउ नवभारत (https://www.timesnowhindi.com/) के साथ यह सफर अनवरत‍ जारी है। परंपरागत मीडिया से प्रारंभ हुआ करियर अब आधुनिक यानी डिजिटल मीडिया तक पहुंच चुका है। ग्राउंड रिपोर्टिंग से शुरू हुई यह यात्रा लोकल/हाइपरलोकल डेस्‍क, प्रादेशिक डेस्‍क, सोशल मीडिया डेस्‍क, नेशनल डेस्‍क से अब वायरल डेस्‍क तक पहुंच चुकी है। करीब साढ़े चार साल के इस करियर में अविस्‍मरणीय अनुभव रहे हैं। दैनिक जागरण में पहली पारी के दौरान बिकरू कांड जैसी बड़ी और ज्‍वलन्‍त घटना की कवरेज करने का अवसर मिला। प्रिंट मीडिया और डिजिटल मीडिया दोनों ही मंचों पर बेहतरीन ढंग से खबर का प्रस्‍तुतिकरण किया। प्रिंट मीडिया की प्रादेशिक डेस्‍क पर कार्य करते हुए कानपुर सिटी, कानपुर देहात, इटावा, बांदा, चित्रकूट, हमीरपुर, महोबा, फतेहपुर, औरैया, जालौन, उन्‍नाव, फर्रुखाबाद और कन्‍नौज संस्‍करण की जिम्‍मेदारी संभाली। इन सभी डेस्‍क का कार्य निष्‍पादित करते हुए हर ब्रेकिंग खबर का प्रिंट व डिजिटल दोनों माध्‍यमों में बेहतरीन प्रस्‍तुतिकरण किया। तत्‍पश्‍चात् जागरण न्‍यू मीडिया के हाइपरलोकल सेक्‍शन की लॉन्चिंग में यूपी टीम के सक्रिय सदस्‍य रहे। 2019 से लेकर 2022 तक कोरोना की तीनों लहरों की कवरेज की। इस दौरान लॉकडाउन और ऑक्‍सीजन संकट से ऊपजे हालात पर कई स्‍टोरीज कीं। उत्‍तर प्रदेश पंचायत चुनाव 2021 में अलग-अलग दिनों में होने वाली अलग-अलग स्‍थानों की वोटिंग, काउंटिंग और रिजल्‍ट से जुड़ी खबरों को पाठकों तक बखूबी पहुंचाया। इस दौरान खबरों की प्‍लानिंग, लाइव ब्‍लॉग लाइव करने के साथ मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर मिला। 2021 में माफिया मुख्‍तार अंसारी की बांदा जेल में वापसी पर भी प्रतिद्वंद्वियों से बेहतर कवरेज की। ढाई साल में उत्‍तर प्रदेश के अंदर हुई इस उथल-पुथल के बाद कन्‍नौज के पियूष जैन कांड की खबर को ब्रेक किया। इस केस में रेग्‍युलर कवरेज करने के अलावा कई एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरीज करने का मौका भी मिला। तत्‍पश्‍चात् कानपुर मेट्रो से जुड़े कार्यों की कवरेज कर औपचारिक तौर पर पहली बार प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के दौरे और प्रथम कॉरिडोर के उद्घाटन की कवरेज करने के साक्षी रहे। उतार-चढ़ाव से भरा डिजिटल मीडिया का यह पहला अनुभव काफी शानदार रहा और बेहतरीन कवरेज से यूपी टीम में कानपुर सेक्‍शन को दूसरा सर्वाधिक Pageviews वाला सेक्‍शन बनाने में योगदान दिया। दैनिक भास्‍कर (DB Digital) के साथ उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में भगवा लहर के साक्षी रहे। डिजिटल मीडिया के दूसरे पड़ाव में प्रदेश की चुनावी सरगर्मी को भांपने का अवसर मिला। इसके साथ-साथ उत्‍तर प्रदेश की सैकड़ों तहसील, ब्‍लॉक व गांव इत्‍यादि की दैनिक खबरों का नियोजन कर उन्‍हें फ्लैश करने की जिम्‍मेदारी का निर्वाह किया। दूसरे पड़ाव में उत्‍तर प्रदेश के ग्रामीण परिवेश को खबरों के लिहाज से करीने से समझा और स्‍थानीय क्षेत्रों की समस्याओं को बड़े स्‍तर तक पहुंचाने का काम किया। विधानसभा चुनाव की छोटी-बड़ी खबरों को ब्रेक करने के साथ-साथ ऑब्‍जर्वेशन आधारित मल्‍टीपल स्‍टोरीज करने का अवसर भी मिला।इंडिया टीवी में समाचार लेखन और प्रस्‍तुतिकरण का एक नया अनुभव प्राप्‍त करने का सौभाग्‍य मिला। यू-ट्यूब की दुनिया में खबरों के महत्‍व, लेखन और प्रासंगिकता को समझने का अवसर मिला। जिसके बाद पंजाबी गायक स‍िद्धू मूसेवाला मर्डर केस और महाराष्‍ट्र के सियासी संकट की खबर को ब्रेक किया। यूपी में निर्माणाधीन एक्‍सप्रेस-वे पर वीडियो पैकेज बनाकर दर्शकों के सम्‍मुख यूट्यूब ओरिएंटेड एक्‍सक्‍लूसिव स्‍टोरी पेश की। राजू श्रीवास्‍तव-मुलायम सिंह यादव का निधन, श्रद्धा वाल्‍कर मर्डर केस, जोशीमठ की प्राकृतिक आपदा और द्रौपदी मुर्मू के राष्‍ट्रपति बनने के सफर पर कई वीडियो और उनकी LIVE स्‍ट्रीमिंग करने का मौका मिला। इनके अलावा साल 2022 में हुए गुजरात और हिमाचल प्रदेश के व‍िधानसभा चुनाव एवं दिल्‍ली एमसीडी चुनाव से जुड़े वीडियो पर खबरों की कवरेज (यू-ट्यूब पर), लाइव स्‍ट्रीमिंग की। चैनल के शो 'आप की अदालत' की री-लॉन्चिंग पर टीम के साथ को-ऑर्डिनेशन से लाइव स्‍ट्रीमिंग और वीडियो पैकेजिंग का अनुभव प्राप्‍त किया। इसके बाद माफिया अतीक अहमद की साबरमती जेल से वापसी और उसके बेटे के एनकाउंटर पर आधारित वीडियोज़ को बेहतरीन इमेज-कंटेंट क्रिएशन के साथ पब्लिश किया। कोई भी खबर न रुके, न छूटे, न चूके...इसी उद्देश्‍य के साथ विविधता से परिपूर्ण इस यात्रा को आगे बढ़ा रहे हैं।

और पढ़ें
End of Article