मुंबई

'मुंबई लोकल' में हत्या का प्रयास, सनकी ने की चाकूबाजी; महिलाओं के साथ की अभद्रता

मुंबई में उपनगरीय ट्रेन (Local) में महिला यात्रियों से झगड़ रहे व्यक्ति ने चॉकलेट बेचने वाले को चाकू मार दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया।

Image

'मुंबई लोकल' में हत्या का प्रयास, सनकी ने की चाकूबाजी; महिलाओं के साथ की अभद्रता

मुंबई: में एक उपनगरीय ट्रेन में कुछ महिला यात्रियों और एक पुरुष के बीच झगड़े में हस्तक्षेप करने वाले एक व्यक्ति को चाकू मार दिया गया, जो फिलहाल वह अस्पताल में भर्ती है। अधिकारी ने बताया कि यह घटना बुधवार दोपहर पश्चिमी रेलवे नेटवर्क पर बांद्रा स्टेशन के पास हुई। सचिन धारोलिया (24) अपने बहनोई जितेश अंबालिया के साथ ट्रेन के महिला डिब्बे में चॉकलेट बेच रहा था। उस समय कुछ महिला यात्री एक व्यक्ति से बहस कर रही थीं। धारोलिया ने हंगामा रोकने के लिए हस्तक्षेप किया, लेकिन मामला बढ़ गया और उस व्यक्ति ने धारोलिया के पेट में चाकू घोंपने के साथ-साथ सिर पर डंडे से वार भी किया।

अधिकारी ने कहा कि यात्रियों ने आरोपी की पिटाई करके पुलिस को सूचना दी। बांद्रा रेलवे पुलिस की एक टीम ट्रेन में पहुंचकर धारोलिया को नजदीकी अस्पताल ले गई तथा आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी की पहचान विरार के निवासी प्रदीप क्षत्रिय (49) के रूप में हुई है। धारोलिया आईसीयू में है, जबकि क्षत्रिय को भी यात्रियों के पीटने के कारण चोट लगने की वजह से अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस अधिकारी ने कहा कि क्षत्रिय के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता के तहत हत्या के प्रयास और अन्य आरोप लगाए गए हैं और अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article