मुंबई

फरवरी में बनकर तैयार होगी छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा, अनिल राम सुतार को सौंपा गया काम

Shivaji Maharaj Statue: मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा बनाने को लेकर प्रक्रिया तेज हो गई है। मूर्ति बनाने का काम प्रसिद्ध मूर्तिकार अनिल राम सुतार को सौंपा गया है। बता दें कि सरकार ने इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Shivaji Maharaj Statue: महाराष्ट्र के मालवण में छत्रपति शिवाजी महाराज की नई प्रतिमा बनाने का काम प्रसिद्ध मूर्तिकार अनिल राम सुतार को दिया गया है। अनिल राम सुतार ने ही स्टैच्यू ऑफ यूनिटी का निर्माण किया था। सरकार ने इस परियोजना के लिए 20 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है और उम्मीद की जा रही है कि यह प्रतिमा 19 फरवरी, छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती के दिन तक तैयार हो जाएगी।

हाल ही में हुई थी खंडित

बता दें कि इससे पहले स्थापित की गई छत्रपति शिवाजी महाराज की प्रतिमा खंडित हो गई थी। उस प्रतिमा का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उद्घाटन किया था, जो हाल ही में खंडित हो गई थी। प्रतिमा खंडित होने पर विपक्षी दलों ने सरकार पर जमकर निशाना साधा था। इसके बाद नई प्रतिमा के निर्माण के लिए वर्क ऑर्डर जारी किया गया था।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article