मुंबई

महाराष्ट्र के ठाणे में सरकारी नौकरी के लिए फर्जीवाड़ा, जालसाजी का मामला दर्ज

ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र में आबकारी विभाग में नौकरी पाने के लिए एक सरकारी अधिकारी के नाम से जाली पत्र का उपयोग किए जाने के आरोप में मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

महाराष्ट्र में आबकारी विभाग में नौकरी पाने के लिए एक सरकारी अधिकारी के नाम वाले जाली पत्र का इस्तेमाल किए जाने के आरोप में ठाणे पुलिस ने मामला दर्ज किया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने कहा कि पिछले साल ठाणे के सरकारी अस्पताल को आबकारी विभाग के एक शीर्ष अधिकारी की मुहर और नाम वाला एक फर्जी पत्र भेजा गया था। इस पत्र में विभाग के लिए चयनित दो उम्मीदवारों का चिकित्सा परीक्षण करने के निर्देश दिए गए थे।

फर्जी पत्र पर सरकारी नौकरी

चिकित्सा परीक्षण कराए जाने के बाद उसमें से एक उम्मीदवार को जिले के मुरबाद में तथा दूसरे को शाहपुर क्षेत्र में आबकारी उपनिरीक्षक के पद पर नियुक्त किया गया। बाद में मिली एक शिकायत में नियुक्ति से संबंधित धोखाधड़ी और दस्तावेजों में जालसाजी का खुलासा हुआ।

अधिकारी ने बताया कि वागले एस्टेट थाने में गुरुवार को राज्य आबकारी अधीक्षक की शिकायत के आधार पर धोखाधड़ी और जालसाजी का मामला दर्ज किया गया और जांच की जा रही है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article