Navi Mumbai: नवी मुंबई में 77 लाख की ठगी, लाभ कमाने का लालच देकर बिजनेसमैन को ठगा, दो महिलाओं पर मामला दर्ज

Navi Mumbai: महाराष्ट्र के नवी मुंबई में एक बिजनेसमैन को निवेश पर लाभ कमाने का लालच देकर उसके साथ 77 लाख रुपये की ठगी को दिया अंजाम। पुलिस ने दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

Navi Mumbai: महाराष्ट्र में ठगी के मामले बढ़ते ही जा रहे हैं। कभी नौकरी का झांसा देकर तो कई डिजिटल माध्यमों से लाखों रुपये की ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नवी मुंबई से भी सामने आया है। यहां एक व्यापारी के साथ 77 लाख रुपये की ठगी की गई है। पुलिस ने धोखाधड़ी करने के आरोप में दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Police.

नवी मुंबई में 77 लाख की ठगी

न्हावा शेवा थाने के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने रविवार को उरण निवासी दोनों महिलाओं के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 420 (धोखाधड़ी) और धारा 406 (आपराधिक विश्वासघात) के तहत मामला दर्ज किया। उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी अक्टूबर 2023 से अप्रैल 2025 के बीच हुई। पिछले दो सालों से ये दोनों महिलाएं ठगी की वारदात को अंजाम दे रही थी।

End of Feed