मुंबई

World Earth Day: हरियाणा के पिंजौर से लुप्तप्राय 34 गिद्धों को महाराष्ट्र स्थानांतरित किया गया

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस पर हरियाणा के पिंजौर से 34 दुर्लभ गिद्धों को महाराष्ट्र के वन विभाग को सौंपा गया। ये गिद्ध लंबी चोंच और सफेद पूंछ वाली गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां हैं। इन्हें जटायु संरक्षण प्रजनन केंद्र से लाकर जंगल में पुनः बसाया जाएगा।

Image

लुप्तप्राय गिद्धों को महाराष्ट्र स्थानांतरित किया गया

World Earth Day: विश्व पृथ्वी दिवस के अवसर पर मंगलवार को हरियाणा के पिंजौर से लंबी चोंच और सफेद पूंछ वाले 34 गिद्धों को महाराष्ट्र के वन विभाग को सौंप दिया गया। यह दोनों ही गिद्धों की गंभीर रूप से लुप्तप्राय प्रजातियां है। बॉम्बे नैचुरल हिस्ट्री सोसायटी (BNHS) ने एक बयान में बताया कि इन गिद्धों को पिंजौर स्थित जटायु सरंक्षण प्रजनन केंद्र से महाराष्ट्र लाया गया, जहां इन्हें फिर से जंगल में रखा जाएगा।

भारत के गिद्ध पुनर्प्रतिस्थापन कार्यक्रम के तहत कुल 34 बंदी-पालित गिद्धों को महाराष्ट्र को मेलघाट, पेंच और ताडोबा-अंधारी बाघ अभयारण्य के प्रमुख स्थलों पर ले जाया गया। इन 34 पक्षियों में 20 लंबी चोंच वाले और 14 सफेद पूंछ वाले गिद्ध शामिल हैं । यह स्थानांतरण मध्य भारत में लुप्तप्राय गिद्ध प्रजातियों को बचाने और उनकी संख्या बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

एक बयान में बताया गया है कि दो से छह साल की उम्र के इन गिद्धों को व्यापक स्वास्थ्य जांच के बाद चुना गया ताकि जंगल में छोड़े जाने के लिए उनकी बेहतर सेहत सुनिश्चित की जा सके। बयान में कहा गया है कि पारिस्थितिकी संतुलन बनाए रखने, जंगल में सफल प्रजनन और प्रत्येक स्थान पर संतुलित लिंग अनुपात सुनिश्चित करने के लिए पक्षियों को तीनों स्थानों पर सावधानीपूर्वक वितरित किया गया था।

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!