फराह खान ने दिया होली त्योहार पर विवादित बयान, धार्मिक भावनाएं आहत करने पर मामला दर्ज

कोरियोग्राफर फराह खान ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के एक एपिसोड के दौरान होली त्योहार को लेकर विवादित बयान दिया। जिसके बाद फराह खान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग करते हुए मुंबई खार थाने में शिकायत दर्ज कराई गई।

हाल ही में बॉलीवुड निर्देशक और कोरियोग्राफर फराह खान ने हिंदुओं के त्योहार पर एक विवादित टिप्पणी की। जिसके चलते 21 फरवरी यानी शुक्रवार को फराह खाने के खिलाफ मुंबई के खार पुलिस थाने में शिकायत दर्ज की गई। इस शिकायत में फराह खान के विवादित बयान को लेकर एक्शन की मांग की जा रही है। बता दें कि यह शिकायत "हिंदुस्तानी भाऊ" के नाम से मशहूर विकास पाठक द्वारा की गई है। उन्होंने अपनी शिकायत में दावा किया है कि फराह खान के इस होली वाले बयान ने उनकी और हिंदू समुदाय की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। शिकायत में अनुरोध किया गया है कि फराह खान के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 196, 299, 302 और 353 के खिलाफ एक्शन लिया जाए।

Mumbai News

फराह खान ने दिया होली त्योहार पर विवादित बयान

होली को लेकर फराह खान ने दिया विवादित बयान

20 फरवरी को सेलिब्रिटी मास्टरशेफ टेलीविजन शो के एक एपिसोड में कोरियोग्राफर फराह खान ने होली त्योहार को लेकर विवादित बयान दिया था। फराह खान ने होली के सिलसिले में बात करते हुए कहा था कि "सारे छपरियों का पसंदीदा त्योहार होली ही होता है।" इस बयान के बाद से 21 फरवरी को हिंदुस्तानी भाऊ के नाम से मशहूर विकास पाठक ने दावा किया कि फराह खान ने होली को 'छपरियों का त्योहार' बताया है। इसके बाद विकास पाठक ने अपने वकील अली काशिफ खान देशमुख के जरिए मामला दर्ज करवाया।

End of Feed