Accident on Samruddhi Highway: नागपुर के नजदीक समृद्धि राजमार्ग पर मंगलवार की सुबह एक कार डिवाइडर से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। जिससे कार सवार एक वृद्ध महिला की मौत हो गई। इस हादसे में अन्य छह लोग घायल हो गए। कार में सवार सभी लोग नागपुर में शादी समारोह से वापस वाशिम लौट रहे थे। इसी दौरान रास्ते में यह हादसा हो गया।
फाइल फोटो
घायलों और मृतकों की पहचान
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि हिगना पुलिस थाना क्षेत्र में समृद्धि राजमार्ग पर यह भीषण हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि दुर्घटना में जान गंवाने वाली महिला की पहचान आशा देवी रमेशचंद्र लाहोटी (67) के रूप में हुई। वहीं, घायल हुए लोगों में वाशिम निवासी चालक रोहित लाहोटी और उनकी पत्नी तिलक (32), रौशन लाहोटी (35), लातूर निवासी विट्ठल राठी (45), और अकोला निवासी दिनेश मलानी (38) व उनकी पत्नी सुनीता शामिल हैं।
ये भी पढ़ें - Bihar Bullet Train: बिहार में गर्दा उड़ाएगी बुलेट ट्रेन, 250 किमी. से भरेगी रफ्तार; किसानों की रुपयों से भर जाएगी झोली
वाहन पर नियंत्रण खोने से हुआ हादसा
पुलिस ने बताया कि वेना नदी के ऊपर बने पुल के गोलचक्कर के पास वाहन पर से चालक के नियंत्रण खो देने से यह घटना हुई। इस एक्सीडेंट में घायल हुए सभी लोगों अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स), नागपुर में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।
(इनपुट - भाषा)
