मुंबई

Raigad Road Accident: मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी बस, हादसे में 18 यात्री घायल

Raigad Road Accident: रायगढ़ में मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से तेज रफ्तार अनियंत्रित बस की जोरदार टक्कर हो गई। इस घटना में 18 लोग घायल हुए हैं, जिसमें 8 की हालत गंभीर बताई जा रही है।

Image

मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर सड़क किनारे खड़े ट्रक में जा घुसी बस

Raigad Road Accident: महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में खोपोली के पास मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क दुर्घटना हुई है। शनिवार को तड़के एक तेज रफ्तार बस सड़क किनारे खड़े ट्रक के पिछले हिस्से से जा टकराई। इस हादसे में बस में सवार 18 यात्री घायल हो गए हैं। घायलों में महिलाएं भी शामिल है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घायलों में से 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।

सड़क किनारे खड़े बस से टकराई यात्री बस

एक अधिकारी ने बताया कि कोल्हापुर से मुंबई जा रही निजी बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। चालक के बस पर से नियंत्रण खो देने के कारण यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि इस घटना में 18 यात्री घायल हो गए। घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच की और घायलों को रायगढ़ जिले के कामोठे स्थित एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में चार महिलाएं भी शामिल हैं। अधिकारी ने बताया कि इस दुर्घटना के कारण मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई, लेकिन अधिकारियों ने जल्द ही स्थिति को नियंत्रित किया और आवागमन सुचारु रूप से होने लगा। अधिकारी के अनुसार, खोपोली पुलिस घटना की जांच कर रही है और यात्रियों से पूछताछ की जा रही है।

(इनपुट - भाषा)

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article