मुंबई

Breaking News: CM एकनाथ शिंदे का बड़ा फैसला, रतन टाटा के नाम से जाना जाएगा राज्य कौशल विश्वविद्यालय

State Skills University Name Change: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम बदलने का फैसला किया है। शिंदे सरकार ने कहा है कि अब राज्य कौशल विश्वविद्यालय रतन टाटा के नाम से जाना जाएगा। यह उन्हें श्रद्धांजलि के रूप में एक कोशिश की गई है।

Image

फाइल फोटो।

Photo : PTI

Breaking News: महाराष्ट्र सरकार ने रतन टाटा को श्रद्धांजलि देने के लिए बड़ा ऐलान किया है। मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की सरकार ने महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास विश्वविद्यालय का नाम बदलकर 'रतन टाटा महाराष्ट्र राज्य कौशल विकास विश्वविद्यालय' करने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले की हर तरफ सराहना की जा रही है। बता दें कि कुछ दिनों पहले ही देश के प्रसिद्ध उद्योगपति रतन टाटा का निधन हो गया था, जिसके बाद उन्हें श्रद्धांजलि देने के रूप में यूनिवर्सिटी का नाम बदला गया।

मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि महाराष्ट्र सरकार राज्य कौशल विश्वविद्यालय का नाम रतन टाटा के नाम पर रखेगी।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article